टीवी पर बतौर एक्ट्रेस अपनी शुरुआत करने वाली उर्फी जावेद भले ही सीरियल्स में नजर आ आती हैं लेकिन वह अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी आए दिन अपने आउटफिट्स में अजब-गजब एक्सपेरिमेंट करती दिखाई देती हैं और हर बार कोई ऐसी ड्रेस पहन लेती हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। उर्फी जावेद अक्सर ऐसे आउटफिट्स में नजर आती हैं, जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है। आज एक बार फिर से उर्फी जावेद फिर ने बोल्ड और अजब-गजब स्टाइल में वीडियो साझा किया है।
Urfi Javed: उर्फी जावेद के नए लुक ने किया फैंस को हैरान, लोग बोले- राज कुंद्रा की बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी जावेद ने आज अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, उसमें वह शाहरुख खान पर फिल्माए गए गाने 'दर्दे डिस्को' पर अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं और कपड़ो की जगह शीशे के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि उर्फी जावेद ने शीशे के बने हुए फेस मास्क से अपना पूरा चेहरा कवर किया हुआ है। ये वीडियो देखने के बाद जहां हमेशा की तरह यूजर्स उन्हें ट्रल करते नजर आ रहे हैं तो वहीं कई लोग मजेदार कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।
उर्फी जावेद का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे पैपराजी पेज से भी साझा किया गया है। फिलहाल वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने तो उर्फी जावेद की तुलना शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से कर दी। दरअसल, राज कुंद्रा हमेशा ही अपने चेहरे को कवर करके ही बाहर निकलते हैं।
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने फिर दिखाया अपना टैलेंट, सिम कार्ड से बना डाली ड्रेस
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम से ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया- 'दर्द ए डिस्को!! इसमें क्या मेकअप और हेयर क्रेडिट्स दूं'। उर्फी की इस पोस्ट पर एक यूजर ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- पिंपल को मत छुपाओ। वहीं दूसरे ने लिखा-आपका चेहरा कहां गया उर्फी जी। इसी तरह से अन्य नेटिजन्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।
Urvashi Rautela: उर्वशी की सेमी पोर्न फिल्म 365 डेज के हीरो संग बनी जोड़ी, बार्बी डॉल की ड्रेस बताई 60 लाख की