{"_id":"632ecafcef4a171e84690b62","slug":"hema-malini-member-of-parliament-from-mathura-uttar-pradesh-commented-on-kangana-ranaut-rakhi-sawant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hema Malini: क्या कंगना रणौत लड़ने वाली हैं चुनाव? हेमा मालिनी ने राखी सावंत के उदाहरण के साथ दिया यह जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hema Malini: क्या कंगना रणौत लड़ने वाली हैं चुनाव? हेमा मालिनी ने राखी सावंत के उदाहरण के साथ दिया यह जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कंगना रणौत और राखी सावंत पर टिप्पणी की है। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री राजीव भवन पर दिव्यांगजन को हस्तचालित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनसे कंगना रणौत से जुड़ा एक सवाल किया गया। हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या कंगना रणौत मथुरा सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इसके जवाब में अभिनेत्री ने राखी सावंत का जिक्र कर डाला।
2 of 4
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में सुना जा सकता है कि जब मथुरा में सांसद हेमा मालिनी से पूछा गया कि यह चर्चा हो रही है कि अभिनेत्री कंगना रणौत, मथुरा से लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ने वाली हैं, आपका क्या विचार है? तब इस सवाल के जवाब में हेमा मालिनी ने कहा, ‘अच्छा, बहुत अच्छी बात है। मेरा विचार मैं क्या बताऊं? मेरा विचार भगवान के ऊपर है। लॉर्ड कृष्णा विल डू इट।’
3 of 4
हेमा मालिनी।
- फोटो : प्रयागराज
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'आपको मथुरा से सिर्फ फिल्म आर्टिस्ट को लड़ाने का शौक है। यदि मथुरा के लोग सांसद बनाना चाहेंगे, तो आप उन्हें वोट नहीं देंगे। क्योंकि आप सभी के दिमाग में ऐसा डाल दिया गया है कि मुथेरा से फिल्म स्टार ही सांसद बनेगा। आपको केवल फिल्म स्टार ही चाहते हैं। कल को आप राखी सावंत को भी कहेंगे। वह भी बन जाएंगी।’
#WATCH | Mathura, Uttar Pradesh: When asked about speculation that actor Kangana Ranaut could contest elections from Mathura, BJP MP Hema Malini says, "Good, it is good...You want only film stars in Mathura. Tomorrow, even Rakhi Sawant will become." pic.twitter.com/wgQsDzbn5Z
बता दें कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि 2024 में मथुरा सीट से सांसद बनने के लिए किसे दावेदारी बनाया जाएगा। यही कारण है कि अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मथुरा से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।