{"_id":"632ebbb090c0587126160f19","slug":"ranbir-kapoor-alia-bhatt-film-brahmastra-new-song-rasiya-out-now-watch-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra New Song: ब्रह्मास्त्र के निर्माताओं का एक और दांव, रिलीज किया नया गाना 'रसिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra New Song: ब्रह्मास्त्र के निर्माताओं का एक और दांव, रिलीज किया नया गाना 'रसिया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म का नया गाना रसिया हुआ रिलीज
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शक लगातार सिनेमाघरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। अब इसी बीच दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए फिल्म का नया गाना 'रसिया' भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज के 15 दिनों के बाद इस गाने को रिलीज करना ऐसा है कि जैसे कोई खिलाड़ी अपना खास दांव खेलता है। फिलहाल, ब्रह्मास्त्र के इस नए लव रोमांटिक सॉन्ग में आलिया और रणबीर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। दरअसल गाने में फिल्म के कुछ खास दृश्यों को लिया गया है, जिसमें शिवा और ईशा के बीच का प्रेम दर्शाया गया है।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र का नया गाना रसिया रिलीज
- फोटो : यूट्यूब
ब्रह्मास्त्र के इस नए गाने 'रसिया' को अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखा गया है और इसे प्रीतम चक्रवर्ती ने संगीत से सजाया है। जबकि सिंगर श्रेया घोषाल और तुषार जोशी ने इस लव रोमांटिक सॉन्ग को अपनी आवाज दी है। गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और कुछ ही समय में 14 हजार से ज्यादा लोगों के द्वारा लाइक किया जा चुका है। फिल्म का ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
3 of 4
रसिया सॉन्ग
- फोटो : यूट्यूब
बात करें ब्रह्मास्त्र की तो फिल्म में अस्त्रों के अस्त्र ब्रह्मास्त्र की कहानी दिखाई गई है और इसमें भी प्रेम अस्त्र को मुख्य दर्शाया गया है। ब्रह्मास्त्र में नागार्जुन, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं लेकिन इसी बीच फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित मैग्नम ओपस 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1- शिवा' को 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज की गई है। अब इस फिल्म का दूसरा भाग 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2- देव' बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।