सब्सक्राइब करें

Vikram Vedha Advance Booking Day 1: 'विक्रम वेधा' की एडवांस बुकिंग शुरू, अब तक बिक चुके हैं इतने टिकट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 24 Sep 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha First day Advance booking Box Office Collection Hrithik roshan Saif Ali Khan
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन स्टारर 'विक्रम वेधा' जल्द ही बॉक्स ऑफिस  पर दस्तक देने वाली है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म से ऋतिक तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिलहाल 'विक्रम वेधा की पूरी टीम फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म के हिंदी भाषा में टिकट बिक्री के शुरुआती आंकड़े भी अब सामने आने लगे हैं।


 

Trending Videos
Vikram Vedha First day Advance booking Box Office Collection Hrithik roshan Saif Ali Khan
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक फिल्म के 1008 टिकट बिक चुके हैं जिससे फिल्म को 8.78 लाख रुपये की कमाई हुई है। बता दें कि यह अभी शुरुआती आंकड़े हैं। आने वाले समय में फिल्म की टिकट बिक्री के आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऋतिक के अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। गैंगस्टर के लुक में ऋतिक को देखकर दर्शक हैरान रह गए थे। वहीं, ट्रेलर में सैफ का भी दमदार अंदाज देखने को मिला था।
PS 1: मणिरत्नम ने ऐश्वर्या राय बच्चन और तृषा कृष्णन के बीच खींची नफरत की दीवार! वजह जान लगेगा 440 वॉट का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha First day Advance booking Box Office Collection Hrithik roshan Saif Ali Khan
विक्रम वेधा पर्दे के पीछे का दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'विक्रम वेधा' तमिल भाषा के इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी रीमेक है। दोनों फिल्मों के निर्देशक पुष्कर और गायत्री हैं। साउथ की विक्रम वेधा को लोगों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में ऋतिक वाला किरदार विजय सेतुपति ने निभाया था। वहीं, सैफ के किरदार में आर माधवन दिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म की वजह से हिंदी पट्टी में भी विजय सेतुपति की फैन फॉलोइंग बढ़ गई थी।
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने ओटीटी की दिल खोलकर की तारीफ, बोलीं- इससे 40 पार हीरोइनों को अच्छे रोल मिल रहे

Vikram Vedha First day Advance booking Box Office Collection Hrithik roshan Saif Ali Khan
फिल्म विक्रम वेधा के निर्देशकों पुष्कर-गायत्री के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार ऋतिक फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ दमदार एक्शन करते दिखे थे। बॉक्स ऑफिस  पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। टिकट खिड़की पर 'वॉर' ने कुल 317.91 करोड़ की कमाई की थी।
Chup Review: गुरुदत्त के शागिर्द का समीक्षकों से बदला, दोहराई साहिर की लाइन, यहां इक खिलौना है इंसां की हस्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed