सब्सक्राइब करें

Chup Day 2 Collection: ‘चुप’ का कलेक्शन दूसरे दिन 44 फीसदी गिरा, क्या बनेगी सनी देओल की लगातार 13वीं फ्लॉप

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 24 Sep 2022 01:31 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Chup Box Office Collection: Sunny Deol 12 films have been flop, will this movie become Hit at theaters
फिल्म- चुप - फोटो : सोशल मीडिया

करीब 28 करोड़ रूपये के बजट से बनी और शुक्रवार को 800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म ‘चुप’ ने राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर घटी दरों से बिकी सिनेमा की टिकटों के चलते पहले दिन करीब 2.80 करोड़ रुपये की कमाई करके अच्छी शुरुआत की है। लेकिन, शनिवार को दूसरे दिन ही फिल्म की कमाई 44 फीसदी से ज्यादा गिरकर सिर्फ 1.70 करोड़ तक सिमटती दिख रही है। ये सनी की इस नई फिल्म के लिए अच्छा संकेत नहीं है। सनी देओल अपने करियर में इसके पहले एक बार 13 लगातार फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं, अगर फिल्म ‘चुप’ भी नहीं चली तो लगातार 13 फ्लॉप फिल्में देने का सनी देओल के करियर में ये दूसरा मौका होगा। उनकी पिछली 12 फिल्में लगातार फ्लॉप हो चुकी हैं।


Indian 2: कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग दोबारा शुरू, सेट पर हादसे के बाद रोकना पड़ा था काम

Trending Videos
Chup Box Office Collection: Sunny Deol 12 films have been flop, will this movie become Hit at theaters
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार चार लगातार फ्लॉप

अपने समय के धारदार अभिनेता और ही मैन का तमगा पाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेताब’ से बतौर हीरो हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म के बाद रिलीज हुईं सनी देओल की छह और लगातार फिल्में ‘पाप की दुनिया’, ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘विश्वात्मा’, ‘दामिनी’ और ‘डर’ सफल रहीं। शाहरुख खान और जूही चावला के साथ बनी सनी देओल की फिल्म ‘डर’ अपने समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है। फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला सनी देओल के करियर में फिल्म ‘इम्तिहान’ (1994) से शुरू हुआ। इस फिल्म के बाग सनी देओल की तीन और लगातार फिल्में ‘अंगरक्षक’, ‘हिम्मत’ और ‘दुश्मनी’ भी फ्लॉप रहीं।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने करोड़ों में बेचा अंधेरी स्थित अपना फ्लैट, अब इन प्रॉपर्टीज के मालिक हैं अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Chup Box Office Collection: Sunny Deol 12 films have been flop, will this movie become Hit at theaters
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी बार आठ लगातार फ्लॉप फिल्में

शाहरुख खान के साथ ‘डर’ में कामयाब रहे सनी देओल को अगली सफलता सलमान खान के साथ फिल्म ‘जीत’ (1996) में मिली। इसके बाद रिलीज हुईं उनकी फिल्में ‘घातक’, ‘अजय’, ‘जिद्दी’ सफल रहीं और इनके बाद आई मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर’ (1997) ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। फिल्म ‘बॉर्डर’ के बाद अपनी अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ (2001) के लिए सनी देओल को चार साल इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उनकी आठ फिल्में ‘कहर’, ‘जोर’, ‘सलाखें’, ‘प्यार कोई खेल नहीं’, ‘अर्जुन पंडित’, ‘दिल्लगी’, ‘चैंपियन’ और ‘फर्ज’ फ्लॉप रहीं।
Rahul Dev: बिग बॉस 10 का हिस्सा बनने पर बोले राहुल देव, ‘मेरे पास काम नहीं था, इसलिए मजबूरन ये करना पड़ा’

Chup Box Office Collection: Sunny Deol 12 films have been flop, will this movie become Hit at theaters
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
फिर बना 13 फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड

फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ के बाद सनी देओल की फिल्म ‘कसम’ फ्लॉप हुई लेकिन उसके तुरंत बाद रिलीज हुई ‘इंडियन’ (2001) को लोगों ने पसंद किया और फिल्म हिट हो गई। इस फिल्म के बाद सनी देओल की अगली हिट फिल्म ‘अपने’ 2007 में जाकर रिलीज हुई। और, इस दरम्यान सनी देओल ने लगातार 13 फ्लॉप फिल्में देने का रिकॉर्ड बना डाला। साल 2002 से लेकर साल 2007 तक रिलीज हुईं सनी देओल की सारी फिल्में ‘मां तुझे सलाम’, ’23 मार्च 1931 शहीद’, ‘जानी दुश्मन’, ‘कर्ज द बर्डन ऑफ द ट्रुथ’, ‘द हीरो’, ‘जाल द ट्रैप’, ‘खेल’, ‘लकीर’, ‘जो बोले सो निहाल’, ‘तीसरी आंख द हिडेन कैमरा’, ‘नक्शा’, ‘बिग ब्रदर’ और ‘फूल एन फाइनल’ फ्लॉप रहीं।
Urvashi Rautela: उर्वशी की सेमी पोर्न फिल्म 365 डेज के हीरो संग बनी जोड़ी, बार्बी डॉल की ड्रेस बताई 60 लाख की

विज्ञापन
Chup Box Office Collection: Sunny Deol 12 films have been flop, will this movie become Hit at theaters
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बार अब तक 12 फिल्में लगातार फ्लॉप

साल 2007 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘अपने’ में सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल के साथ नजर आए। फिल्म ने औसत कारोबार किया। इसके बाद सनी की चार फिल्में ‘काफिला’, ‘फॉक्स’, ‘राइट या रॉन्ग’ व ‘खुदा कसम’ फ्लॉप रहीं और कामयाबी का अगला स्वाद उन्होंने फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ (2011) में चखा। इस फिल्म के बाद से सनी देओल की बीते 11 साल में एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी है। साल 2002 से लेकर साल 2007 तक लगातार 13 फ्लॉप फिल्में दे चुके सनी देओल बीते 10 साल में लगातार 12 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। अगर उनकी इस हफ्ते रिलीज फिल्म ‘चुप’ नहीं चलती है तो ये उनकी लगातार 13वीं फ्लॉप फिल्म होगी और अपने करियर में लगातार 13 फ्लॉप फिल्में दो बार देने का वह एक अनोखा रिकॉर्ड बना देंगे।
John Cusack: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आए हॉलीवुड स्टार जॉन क्यूसैक, कह दी ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed