सब्सक्राइब करें

Indian 2: कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग दोबारा शुरू, सेट पर हादसे के बाद रोकना पड़ा था काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 24 Sep 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
Actor Kamal Haasan has again started shooting for Indian 2 with director Shankar Shanmugam.
कमल हासन, एस शंकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता कमल हासन को उनकी दमदार अदाकारी के लिए पहचाना जाता है। हाल ही में वह फिल्म विक्रम में नजर आए थे। अब कमल हासन अपनी एक और नई फिल्म से धमाका करने जा रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की अनाउंसमेंट काफी पहले ही की जा चुकी है लेकिन सेट पर हादसा होने के बाद फिल्म का काम रोक दिया गया था और इसके बाद कोरोना काल की वजह से फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई थी फिलहाल अब दोबारा से 'इंडियन 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।


 

Chup Box Office Collection Day 1: चुप ने पहले ही दिन तोड़ा रणवीर-शाहिद का रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

 

Trending Videos
Actor Kamal Haasan has again started shooting for Indian 2 with director Shankar Shanmugam.
कमल हासन, एस शंकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

1996 की इंडियन का सीक्वल है इंडियन 2
कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' उन्ही की फिल्म इंडियन का सीक्वल है जो 1996 में रिलीज हुई थी। बता दें कि इंडियन 2 जाने-माने निर्देशक एस शंकर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की थी कि वह सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। योजना के मुताबिक अब दोबारा से फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Kamal Haasan has again started shooting for Indian 2 with director Shankar Shanmugam.
रामचरण की RC15 और कमल हासन की 'इंडियन 2' को एक साथ शूट किया जाएगा - फोटो : social media

रामचरण की फिल्म की शूटिंग भी होगी साथ  
निर्देशक एस शंकर साउथ के व्यस्त निर्देशकों में से एक हैं। उनके हाथ में 'इंडियन 2' के अलावा अभिनेता रामचरण की फिल्म 'RS15' भी है। एस शंकर ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टी की थी कि दोनों फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद और विजाग में एक साथ शुरू की जाएगी। फिलहाल अभी रामचरण की फिल्म के शूट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Actor Kamal Haasan has again started shooting for Indian 2 with director Shankar Shanmugam.
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन 2 में ये सितारें आएंगे नजर
बात करें स्टार कास्ट की तो जानकारी के मुताबिक, फिल्म इंडियन 2 में कमल हासन की मुख्य भूमिका के अलावा, प्रिया भवानी शंकर, काजल अग्रवाल, बॉबी सिम्हा, सिद्धार्थ, गुरु सोमसुंदरम, रकुल प्रीत सिंह और समुथिरकानी भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed