{"_id":"632eaa456cd17236e365ddaa","slug":"rahul-dev-opens-on-being-part-of-bigg-boss-10-says-i-have-no-choice-i-forced-to-do-this-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahul Dev: बिग बॉस 10 का हिस्सा बनने पर बोले राहुल देव, ‘मेरे पास काम नहीं था, इसलिए मजबूरन ये करना पड़ा’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rahul Dev: बिग बॉस 10 का हिस्सा बनने पर बोले राहुल देव, ‘मेरे पास काम नहीं था, इसलिए मजबूरन ये करना पड़ा’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:29 PM IST
सार
अपनी खलनायक वाली भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता राहुल देव कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। हालांकि, साल 2009 में अपनी पत्नी के निधन के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
विज्ञापन
1 of 4
राहुल देव
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी खलनायक वाली भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता राहुल देव कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। हालांकि, साल 2009 में अपनी पत्नी के निधन के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इसके चार साल बाद जब उनका बेटा कॉलेज गया, तो अभिनेता ने बी-टाउन फिर लौटने का फैसला किया। लेकिन वापसी करने के बाद उन्होंने पाया कि उनके पास कोई काम ही नहीं है। ऐसे में अपनी वापसी के लिए उन्होंने बिग बॉस 10 में प्रतियोगी बनने का फैसला और बॉलीवुड में अपनी वापसी को चिह्नित किया।
2 of 4
राहुल देव
- फोटो : Facebook: @Rahuldevactor
अब हाल ही में इस बारे में बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि उनके पास बिग बॉस करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। जब उन्हें बिग बॉस का प्रस्ताव मिला था, तब वह बेरोजगार थे। अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा कि, "इतना काम करने के बावजूद, मुझे बिग बॉस करना पड़ा। मैं बिग बॉस 10 में प्रतिभागी था, क्योंकि मेरे लिए कोई काम नहीं था। मैं इसके लिए किसी को दोष नहीं दूंगा, क्योंकि हमारी फील्ड में हालात बहुत तेजी से बदलते हैं। और साढ़े चार साल एक लंबा समय होता है।"
इस दौरान उन्होंने राहुल ने इंडस्ट्री के अपने कुछ दोस्तों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा मैं इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए भी शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया और मेरी मदद करने के लिए संपर्क किया। उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "अगर कोई एक व्यक्ति है जिसे मैं जिम्मेदार मानता हूं, तो वह केवल मेरे गुरु हैं। अगर उन्होंने मुझे वापस जाने के लिए नहीं कहा होता, तो मेरा यहां वापस आना होता ही नहीं। उन्होंने अतुल कसबेकर को उन्हें अपार समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।
साथ ही उन्होंने फिल्म निर्माताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऐतिहासिक नाटक द एम्पायर में उन्हें एक शानदार मौका दिया। करियर की बात करें तो राहुल ने चैंपियन, ओमकारा, अरसंगम, तोरबाज और रात बाकी है जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह टीवी शो देवों के देव… महादेव में भी नजर आए थे। राहुल अब कन्नड़ फिल्म कब्जा में किच्छा सुदीप के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म आर चंद्रू द्वारा लिखित और निर्देशित है, जिसमें उपेंद्र और श्रिया सरन भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।