उर्फी जावेद सोशल मीडिया का एक जाना पहचाना नाम हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 32 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह अपने अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार उन्हें अपने आउटफिट्स की वजह से ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि उनके फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस संग एक वीडियो साझा किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो उर्फी बारिश में डांस करती नजर आ रही हैं।
Uorfi Javed: फ्लोरल साड़ी पहन बारिश में डांस करती नजर आईं उर्फी जावेद, बोल्ड अवतार देख फैंस हुए दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साड़ी पहने अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर फैंस को यह क्लिप काफी पसंद आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में उर्फी को नाइट सूट में एक छतरी के साथ देखा जा सकता है, जबकि भारी बारिश हो रही है। वहीं, कुछ ही सेकंड बाद वह बोल्ड और सिजलिंग अवतार में नजर आती हैं। वीडियो में वह एक फ्लोरल साड़ी के साथ मैचिंग बोल्ड ब्रालेट में दिख रही हैं।
इस डांस वीडियो के साथ उर्फी ने जैस्मिन भसीन, शाहीर शेख, नीति मोहन, यास्सर देसाई और सारेगामा को टैग किया है। उर्फी के फैंस को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके चाहने वाले खूब कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'वाह।' वहीं एक फैन ने इस वीडियो को हॉट बताया। एक अन्य यूजर ने सुझाव देते हुए लिखा, 'टिप टिप बरसा वाला गाना लगाओ।'
गौरतलब है कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी की वजह से सबसे पहले सुर्खियों में आई थीं। इस शो में उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट में भाग लिया था। रियलिटी शो से पहले उर्फी 'मेरी दुर्गा' और 'बड़े भैया की दुल्हनिया' जैसे लोकप्रिय डेली सोप का भी हिस्सा रह चुकी हैं।