सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी आए दिन अपने आउटफिट्स के साथ नए प्रयोग कर फैंस को भी हैरान कर देती हैं। कभी उर्फी को अपने कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, तो कभी वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो जाती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद को सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहने देखा गया था, जिसे देख सभी हैरान रह गए थे। वहीं, अब उर्फी ने इस ड्रेस को कैसे बनाया गया है इसकी झलक दिखाई है।
Urfi Javed: सिम कार्ड से कुछ इस तरह बनाई गई थी उर्फी जावेद की ड्रेस, देख चकरा जाएगा आपका सिर
उर्फी जावेद को कुछ दिनों पहले सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहने देखा गया था। एक्ट्रेस ने ब्लू और येलो कलर के सिम कार्ड का इस्तेमाल करके क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट बनाई थी। इस लुक को उर्फी ने हाई हील्स और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था। उर्फी की इस ड्रेस को लोगों ने काफी पसंद किया था और ऐसे में किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि ड्रेस को सिम कार्ड से बनाया गया है। वहीं, अब उर्फी की हेयर स्टाइलिस्ट गीता ने इस ड्रेस को बनाने के दौरान के वीडियो को शेयर किया है।
Weekly Wrap: राजू श्रीवास्तव का निधन और सपना चौधरी ने किया सरेंडर, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें
View this post on Instagram
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उर्फी की ड्रेस को बनाने के लिए पहले बहुत सारे सिम कार्ड लिए गए हैं और फिर उनमें छेद करके एक साथ छल्लो की मदद से जोड़ दिया गया है। तीन वीडियो में इस ड्रेस को बनाने का पूरा प्रोसेस दिखाया गया है कि कैसे उर्फी की टीम ने मिलकर इसे तैयार किया है। वहीं, उर्फी ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
Dhokha Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला आर माधवन की फिल्म का जादू, दूसरे दिन की इतनी कमाई
View this post on Instagram
वहीं, हाल ही में उर्फी शाहरुख खान पर फिल्माए गए गाने 'दर्दे डिस्को' पर भी थिरकती नजर आई थीं। अपने इस नए लुक में उर्फी ने कपड़ों की जगह शीशे के टुकड़ों का इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं उर्फी ने अपने चेहरे को शीशे के बने हुए फेस मास्क से कवर किया हुआ है। इसी लुक को लेकर उर्फी को ट्रोल्स का भी सामना किया करना पड़ रहा है।
Heart of Stone: आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, एक्शन अवतार में दिखीं अभिनेत्री