फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने बताई कपड़े की बजाय तार लपेटने की वजह, कहा- पुरानी जनरेशन की महिलाएं...

Wed, 03 Aug 2022 11:23 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 03 Aug 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
urfi javed reveal the reason why she share her bold video on social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद हमेशा अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। उर्फी जावेद कभी रोजर, कैंडी, कांच, ब्लेड और बोरी सभी से ड्रेस बनाकर पहन चुकी हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने शरीर पर तार लपेट रखा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उर्फी की तुलना रणवीर सिंह से कर डाली थी। हालांकि उर्फी न्यूड नहीं थीं। उन्होंने स्किन कलर की ड्रेस पहनी थी और उसके ऊपर से तार लपेटा हुआ था। इसके अलावा उन्होंने अपने शरीर के अंगों को हाथ से ढक रखा था। 

urfi javed reveal the reason why she share her bold video on social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद ने अपने लुक को हैवी ज्वैलरी और बालों में बन बनाकर पूरा किया था। इस वीडियो पर लोगों ने बहुत ही भद्दे भद्दे कमेंट किए थे। उर्फी का वीडियो देखकर यूजर्स का दिमाग चकरा गया है। जिसके बाद उर्फी जावेद ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने अपने शरीर पर तार लपेटा। उर्फी जावेद ने अपनी रील से संबंधित एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और उसमें लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।

urfi javed reveal the reason why she share her bold video on social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद ने लिखा है- इस वीडियो के पीछे एक मतलब है, कैसे भारतीय महिलाओं को अपनी शादी में सुंदर दिखने के लिए चमकती हुई ज्वैलरी दी जाती है और उसे फूलों से सजाया जाता है। लेकिन असल में वह ठीक से चल भी नहीं सकती हैं और न ही अपने पंखों को फैला सकती हैं। हालांकि ये हमारी जनरेशन की महिलाओं के लिए नहीं है, बल्कि पुरानी जनरेशन की महिलाओं के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed reveal the reason why she share her bold video on social media
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

उर्फी जावेद चाहे जितने अतरंगी कपड़े पहन लें, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स उनको बहुत पसंद करते हैं। अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से उर्फी जावेद के सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कॉफी विद करण में करण जौहर के मेहमान बने रणवीर सिंह ने भी उर्फी जावेद को फैशन आइकन कह दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed