उर्फी जावेद टीवी इंडस्ट्री की वह अभिनेत्री हैं, जो अपने काम से ज्यादा अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। एक्ट्रेस का फैशन सेंस देखकर लोगों का सिर चकरा जाता है। वह अपने एयरपोर्ट लुक से लेकर पार्टी लुक तक में ट्रोल हो चुकी हैं लेकिन ये भी सच है कि उर्फी जावेद को ट्रोलर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। इसी वजह से वह लगातार अपने आउटफिट की वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं। लेकिन इस बार उर्फी जावेद अपने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन की वजह से चर्चाओं में आ गई हैं। इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि उर्फी जावेद को प्यार हो गया है क्योंकि एक्ट्रेस ने इस बात को कबूल भी किया है।
Urfi Javed: उर्फी जावेद के देसी लुक ने उड़ाए फैंस के होश, इंस्टा रील शेयर कर बोलीं- प्यार हो गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद पहले ग्रे कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं और फिर वह प्रिटेंड सूट में भी काफी सुंदर लगती हैं। इसी तरह आगे भी उर्फी अलग-अलग ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आती हैं। इस दौरान उर्फी की अदाएं हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी हैं।
उर्फी जावेद के इस वीडियो के बैकग्राउंड में शंकर महादेवन का गाना ‘बादल’ बज रहा है, जो इस वीडियो को और खूबसूरत बना रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में भी उर्फी ने कुछ खास लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘ये गाना... मुझे तुरंत प्यार हो गया।’ उर्फी जावेद के वीडियो पर चंद घंटों में हजारों में व्यूज आ चुके हैं और आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
इस वीडियो के कमेंट सेशन में फैंस ने भी उर्फी जावेद की खूब तारीफ की है। कई यूजर्स ने इस वीडियो के आग और दिल के इमोजी शेयर किए हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘रे पगली देख ऐसे कितनी सुंदर लग रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुंदर।’
कुछ दिनों पहले उर्फी जावेद ने एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें एक्ट्रेस ने पिंक कलर की ब्रा और ब्राउन कलर की पैंट पहनी हुई थी। इस दौरान उर्फी जावेद ने अपनी पैंट का बटन खोल रखा था और इसी वजह से एक्ट्रेस को फिर से ट्रोल होना पड़ा था। हालांकि, इन तस्वीरों में उर्फी का बेफिक्र अंदाज देखने को मिला था।