फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: क्या लखनऊ में एक अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार? एक्टर ने फैंस को बताई सच्चाई

Fri, 14 Jan 2022 07:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 14 Jan 2022 07:00 PM IST
सार

बॉलीवुड में खिलाड़ी नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार हर साल अपनी कई फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे कलाकार हैं, जिनकी हर साल चार से पांच फिल्में रिलीज होती हैं।

विज्ञापन
Social Media: Will Akshay Kumar be a part of an award function in Lucknow Actor told the truth to the fans
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में खिलाड़ी नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार हर साल अपनी कई फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे कलाकार हैं, जिनकी हर साल चार से पांच फिल्में रिलीज होती हैं। यही वजह है कि अभिनेता ज्यादातर समय अपनी इन फिल्मों की शूटिंग में ही बिजी रहते हैं। शूटिंग में बिजी रहने के साथ ही वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कम ही नजर आते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता से जुड़ा एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में दावा किया जा रहा है की अभिनेता लखनऊ में होने वाले एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सोशल मीडिया पर फैल रही इस अफवाह के बारे में जैसे ही अभिनेता अक्षय कुमार को पता चला। उन्होंने इसकी पूरी सच्चाई बताई। एक्टर ने ट्वीट में किए जा रहे दावे का खंडन करते हुए कहा कि वह ऐसे किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है।

 

Social Media: Will Akshay Kumar be a part of an award function in Lucknow Actor told the truth to the fans
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अभिनेता लखनऊ में होने वाले एक अवार्ड फंक्शन का हिस्सा बनने वाले हैं। यूजर ने ट्वीट किया, गुरुजी श्री अक्षय कुमार 23 जनवरी को बिजनेस आइकन अवार्ड 2022 में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ आ रहे हैं।

Social Media: Will Akshay Kumar be a part of an award function in Lucknow Actor told the truth to the fans
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेट पर इस ट्वीट के वायरल होते ही एक्टर ने इसकी सच्चाई से अपने फैंस को रूबरू कराया। इस ट्वीट का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, जितना जल्दी हो सकेगा मैं लखनऊ आना पसंद करूंगा। लेकिन मेरे किसी भी अवॉर्ड्स फंक्शन को अटेंड करने की खबर पूरी तरह से गलत हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Social Media: Will Akshay Kumar be a part of an award function in Lucknow Actor told the truth to the fans
अक्षय कुमार - फोटो : Akshay Kumar instagram

एक्टर के इस ट्वीट के साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही इस अफवाह पर अक्षय कुमार ने विराम लगा दिया है। वहीं, अभिनेता के इस ट्वीट से उनके कई फैंस भी निराश हो गए होंगे।

 

विज्ञापन
Social Media: Will Akshay Kumar be a part of an award function in Lucknow Actor told the truth to the fans
अतरंगी रे में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म अतरंगी रे में सपोर्टिंग किरदार में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता धनुष मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा अक्षय कुमार और भी कई फिल्मों का हिस्सा हैं। इन फिल्मों में पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, रामसेतु, मिशन सिंड्रेला ,ओ माय गॉड 2 और सेल्फी शामिल हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed