'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। उर्फी इन तस्वीरों में अजीबों गरीब कपड़ों से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं, जिनकी वजह से वह जमकर ट्रोलिंग का शिकार भी होती हैं। ऐसा ही कुछ रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखने को मिला। यहां बातचीत के दौरान उर्फी ने अपने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया।
Urfi Javed: अतरंगी कपड़े पहने एयरपोर्ट पर दिखीं उर्फी जावेद, ट्रोल्स ने बताया- गरीबों की मिया खलीफा
मुंबई एयरपोर्ट पर बॉडीसूट में दिखीं उर्फी
टीवी की इस बिंदास और बोल्ड अभिनेत्री ने फिर एक बार अपने कपड़े पहनने के स्टाइल के चलते सुर्खियां बटोरी। उर्फी काले रंग का बॉडीसूट और डेनिम पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस बार उर्फी जावेद ने बॉडी सूट को अंदर पहनने की बजाए जीन्स के ऊपर ही पहन लिया।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
उर्फी के आउटफिट के चलते उन्हें आते-जाते सभी लोग निहार रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात-चीत की और फैंस के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान उर्फी को ये भी बोलते सुना जाता है कि उन्हें सर्दियां बिल्कुल पसंद नहीं हैं, क्योंकि वो कम कपड़े पहनना चाहती हैं।
A post shared by Urrfii (@urf7i)
उर्फी ने अपने कपड़ों को लेकर कही ये बड़ी बात
उर्फी अपनी टीम से बात करती हुई कहती हैं,"मुझे ट्रोलर्स की ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। इन कपड़ों के कारण ही मुझे पहचान मिली है। सोशल मीडिया पर लोग मुझे मेरे सेंस के कारण ही जानते हैं और पहचानते हैं।" उर्फी जावेद के कपड़े पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'इतना करके भी किसी फिल्म में काम नहीं मिल रहा है।' वहीं एक ने लिखा- 'गरीबों की मिया खलीफा।'
मेरे कारण मिलता है ट्रोलर्स को काम
उर्फी को अपनी ट्रोलिंग से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। एक इंटरव्यू में उर्फी ने कहा था, "बिग बॉस ओटीटी के बाद से मैं लोगों की नजरों में आई हूं। वे मुझे मेरी फैशन चॉइस के लिए जानते हैं। कुछ लोगों को मेरा फैशन सेंस अजीब लगता है, लेकिन कोई नहीं अच्छी बात है इसके चलते ट्रोलर्स के पास काम तो है। वह मेरी वजह से बिजी रहते हैं।"