फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: कैमरे के सामने ऐसी हरकत करती नजर आईं उर्फी जावेद, वीडियो देख भड़के लोग

Sat, 27 Aug 2022 02:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 27 Aug 2022 02:29 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अक्सर अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद अपने नए और अजीबो गरीब फैशन से हर किसी को हैरान कर देती हैं।

विज्ञापन
urfi javed video in black dress from jhalak dikhhla jaa 10 launch party went viral on internet
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर अक्सर अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद अपने नए और अजीबो गरीब फैशन से हर किसी को हैरान कर देती हैं। आए दिन अपनी ड्रेस के साथ प्रयोग करने वाली उर्फी के नए लुक्स के लिए जहां उनके फैंस बेताब रहते हैं, तो वहीं कई बार उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होने पड़ता है। हालांकि, इन सब के बाद भी उर्फी बेखौफ अपने अंदाज में जीती नजर आती हैं। हाल ही में उनका एक और नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

urfi javed video in black dress from jhalak dikhhla jaa 10 launch party went viral on internet
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में अपने लेटेस्ट गैलेक्सी लुक से लोगों को हैरान करने वाली उर्फी एक बार फिर अनोखे अंदाज में नजर आईं। हाल ही में डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा की लॉन्च पार्टी में पहुंचीं उर्फी फिर अलग अवतार में दिखी। इस दौरान एक्ट्रेस के ड्रेस तो लोगों का पसंद आया लेकिन उनकी हरकत देख सोशल मीडिया यूजर्स उन पर भड़क उठे। दरअसल, वीडियो में उर्फी काले रंग की डीप नेक वाली बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। लेकिन उन्होंने अपनी इस ड्रेस में पैसे रखे हुए थे। कैमरे के सामने पोज करते समय उर्फी पहले इन पैसों को बाहर निकालती हैं और फिर इसे वापस वहीं रख देती हैं।


Urfi Javed: उर्फी जावेद ने 'मिडिल क्लास लव' की एक्ट्रेसेस का किया मेकओवर, पहनाई पिन और बोरे की बनी ड्रेस

urfi javed video in black dress from jhalak dikhhla jaa 10 launch party went viral on internet
उर्फी जावेद - फोटो : social media

उर्फी की इस हरकत से कई लोग उनसे नाराज नजर आए। वहीं, कुछ ऐसे थे जो उनके इस लुक की तारीफ कर रहे थे। कुछ यूजर्स ने तो उर्फी की इस हरकत को लक्ष्मी माता का अपमान तक बता डाला। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, वो लक्ष्मी हैं, जरा इज्जत कर लो। वहीं, एक अन्य ने लिखा, कहीं और जगह नहीं मिली पैसे रखने की। इसके अलावा लोग तरह-तरह के कमेंट पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ उन्हें देख इस बात से हैरान है कि उर्फी ने पहली बार पूरे कपड़े पहने हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



Urfi Javed: उर्फी ने निभाया अपना वादा! गैलेक्सी स्टाइल ड्रेस पहनकर निकलीं, नेटिजन्स बोले- 'ये क्या देख लिया'

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed video in black dress from jhalak dikhhla jaa 10 launch party went viral on internet
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

इसी इवेंट के दौरान उर्फी एक और लुक में नजर आईं। अपने दूसरे लुक में उन्होंने नीले रंग की कट-आउट ड्रेस पहनी थी, जिस पर मिरर वर्क था। इस झिलमिलाती नीली पोशाक के बन बनाकर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं। 

Urfi Javed: उर्फी जावेद को आधी रात अनजान शख्स ने किया वीडियो कॉल, एक्ट्रेस बोलीं- मैं किसी से डरने वाली नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed