डायेरक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। उरी साल की पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
2 of 5
Uri: The Surgical Strike
- फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार तक 122.24 करोड़ की कमाई की है। बुधवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं लेकिन अनुमान लगाया जा रहा फिल्म ने करीब 5.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। उरी ने बुधवार तक 128.34 करोड़ का बिजनेस किया है।
3 of 5
Uri: The Surgical Strike
- फोटो : social media
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की कौशल (Vicky Kaushal), यामी गौतम (Yami Gautam), मोहित रैना (Mohit Raina), परेश रावल (Paresh Rawal) और कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने मुख्य भूमिका निभाई। 25 करोड़ के बजट में बनी उरी फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।
4 of 5
Uri: The Surgical Strike
- फोटो : social media
उरी ने रिलीज के पहले वीकेंड पर जहां 35.92 करोड़ की कमाई की थी वहीं दूसरे वीकेंड पर इसका बिजनेस 37.25 करोड़ के करीब रहा। ऐसा कम ही होता है जब हर दिन बीतने के साथ फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ता जाए। उरी से पहले 2015 में रिलीज हुई फिल्म दम लगा के हईशा के साथ भी ऐसा ही हुआ था जब दूसरे वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन ज्यादा रहा।
5 of 5
Manikarnika: The Queen of Jhansi
- फोटो : social media
25 जनवरी को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) रिलीज होगी। 125 करोड़ के बजट में बनी कंगना रनौत की इस फिल्म की काफी चर्चा है। मणिकर्णिका की रिलीज के बाद उरी और वॉय चीट इंडिया की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।
कमेंट
कमेंट X