अपने 10 साल के करियर में आठ सुपरहिट फिल्में दे चुकीं अनुष्का शर्मा भले अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ न्यूजीलैंड में छुट्टियां मना रही हों, लेकिन उनका दिल अब भी हिंदुस्तान में ही धड़क रहा है। वह लगातार हिंदी सिनेमा के उन निर्देशकों के संपर्क में हैं, जिनकी पिछली फिल्में सरप्राइज सुपरहिट रहीं ।
2 of 6
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
अपनी अगली फिल्म के लिए वह सही कहानी और बेहतर कलाकारों की तलाश में हैं।अनुष्का ने हाल ही में एक ऐसे निर्देशक से उनकी अगली फिल्म के लिए संपर्क किया, जिनकी पिछली फिल्म की कामयाबी को लेकर फिल्म रिलीज करने वाले कॉरपोरेट हाउस को ही यकीन नहीं था।
3 of 6
anushka sharma
- फोटो : instagram
अनुष्का ने इस निर्देशक से न सिर्फ उनके दफ्तर आकर मिलने की इच्छा जाहिर की है बल्कि जरूरत पड़ने पर वह इस रोल के लिए लुक टेस्ट भी देने को तैयार हैं। हालांकि, ये निर्देशक अभी कुछ दिन और छुट्टी मनाने के मूड में हैं और अपनी पहले से तैयार एक कहानी पिछले साल सरप्राइज हिट देने वाले अपने एक निर्देशक दोस्त को दे चुके हैं।
4 of 6
virat kohlii, anushka sharma
- फोटो : instagram
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मी 30 साल की हो चुकीं अनुष्का शर्मा ये जान चुकी हैं कि हिंदी सिनेमा में आई नई लड़कियों मसलन सारा अली खान, जान्हवी कपूर, कृति सैनन, दिशा पाटनी आदि के चलते उन्हें यूथ रोमांटिक फिल्में मिलना मुश्किल है। वहीं, दमदार महिला किरदारों वाले रोल तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियां हथिया रही हैं।
5 of 6
anushka sharma green chanderi saree
पिछले साल अनुष्का ने अपने ही प्रोडक्शन हाउस में 'परी' जैसी फिल्म बनाकर अपनी भविष्य की मंशा जाहिर भी की थी । ये अलग बात है कि इस फिल्म में विराट कोहली का पैसा लगने की अफवाहों ने अनुष्का को काफी दिनों तक परेशान रखा।