बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से शादी का सीजन जोरों पर चल रहा है। अब तक बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आज के समय में हीरोइनें अपने करियर के पीक पर रहते हुए भी शादी करने से नहीं हिचकिचा रही। वहीं एक वक्त ऐसा भी था जब एक्ट्रेसेज लेट लतीफ शादी रचाया करती थीं। हालांकि शादी की तो कोई सटीक उम्र नहीं होती, लेकिन कहा जाता है कि शादी के लिए ना बहुत देर करनी चाहिए ना जल्दी। बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी रही हैं जिन्होंने 40 और 50 की उम्र पार करके शादी रचाई और आज वो बेहद खुश हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जिन्होंने ढलती उम्र में रचाई शादी।
बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने शादी में नहीं दिखाई कोई जल्दबाजी, किसी ने 40 तो किसी ने 60 की उम्र में चुना दूल्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्मिला मातोंडकर
बॉलीवुड में 'रंगीला', 'जुदाई' जैसी फिल्मों से लोगों को अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 42 साल की उम्र में शादी की थी। उर्मिला ने बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर से शादी की। उर्मिला की शादी भी गुपचुप तरीके से हुई थी। इनकी शादी के बाद आई तस्वीरों से पता चला कि उर्मिला शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।
मनीषा कोइराला
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मनीषा कोइराला भी 40 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से साल 2010 में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और दो साल बाद यानी साल 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया।
नीना गुप्ता
बॉलीवुड की प्रतिभावान और बिंदास अंदाज वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता का जीवन हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है। नीना ने 54 साल की उम्र में साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी। हालांकि नीना ने लंबे समय तक वंस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को डेट किया। उनकी और विवियन की एक बेटी है मसाबा गुप्ता जो काफी प्रसिद्ध हैं।
सुहासिनी मुले
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सुहासिनी मुले उम्रदराज दुल्हन की लिस्ट में शामिल हैं। सुहासिनी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन 1990 में उनका रिश्ता टूट गया। उसके बाद लंबे समय तक वो सिंगल ही रहीं। इसके बाद 16 जनवरी 2011 में सुहासिनी ने अतुल गुड्डू से शादी की। शादी के समय सुहासिनी व अतुल दोनों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी।