{"_id":"607bfe8a8ebc3e592444849b","slug":"urmila-matondkar-urge-to-people-and-says-this-is-not-the-time-to-meet-people-or-feel-shy-to-stay-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उर्मिला मातोंडकर ने लोगों से की अपील, बोलीं- दो महीने तक सावधानी बरतनी होगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उर्मिला मातोंडकर ने लोगों से की अपील, बोलीं- दो महीने तक सावधानी बरतनी होगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 18 Apr 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी देशभर में तेजी से फैल रही हैं और कई लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कई सेलेब्स लोगों से मास्क पहनने और घर में रहने की लगातार अपील भी कर रहे हैं। अब इसी कड़ी में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी लोगों से खास अपील की है।
2 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Instagram
उर्मिला मातोंडकर ने हाथ जोड़ते हुए लोगों से अपील की है कि अभी घर पर रहिए, मास्क पहनिए और लोगों से दूरी बनाकर रखिए। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'हमें अगले दो महीने तक सावधानी बरतनी होगी नहीं तो इससे आम आदमी को बहुत फर्क पड़ेगा। इसमें सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक लड़ाइयों को बीच में मत लाइये। सिर्फ इस पर ध्यान दीजिए कि हम इंसानियत के नाते लोगों की मदद कर सकें।'
3 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : instagram
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, 'अपने पड़ोसियों, दोस्तों और रिश्तेदारों से ना मिलिए। अपनी सलामती और उनकी सलामती के लिए। अभी लोगों से दूरी बनाकर रखिए और अपने लिए चीजों को सही करिए। अभी ये वक्त नहीं है लोगों से मिलने का, अपने दोस्तों से कहने में मत शर्माइये कि अभी आप उनसे नहीं मिल सकते। कोरोना अब हवाओं में हैं इसलिए तेजी से फैल रहा है।'
बता दें कि अब तक कई सेलेब्स जैसे अक्षय कुमार, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, कटरीना कैफ, सोनू सूद, नील नीतिन मुकेश कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसमें से कुछ सेलेब्स स्वस्थ भी हो चुके हैं। बाकि सभी स्टार्स ने अपने फैंस से घर पर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
5 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Instagram
उर्मिला मातोंडकर एक्ट्रेस होने के साथ ही नेता भी हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। इसी के साथ उर्मिला ने राजनीति में प्रवेश किया था। लेकिन पांच महीने में ही उर्मिला ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और पॉलीटिक्स से किनारा कर लिया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके बाद उन्होंने शिवसेना पार्टी का दामन थाम लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।