{"_id":"607bf50e8ebc3e5911503814","slug":"the-big-bull-actress-ileana-dcruz-twitter-account-hacked-she-informed-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इलियाना डिक्रूज का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी अहम जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इलियाना डिक्रूज का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी अहम जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ट्विटर हो या इंस्टाग्राम वे हर जगह फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और ताजा अपडेट्स की जानकारी फॉलोअर्स संग साझा करती रहती हैं। लेकिन अब अभिनेत्री मुसीबत में पड़ गई हैं। उनका ट्विटर अकाउंट ही किसी ने हैक कर लिया है, जिसकी वजह से वे परेशान हैं। इसकी जानकारी इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर करके दी।
2 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शानदार ऑनस्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन उपस्थिति के साथ प्रशंसकों का दिल जीत रहीं अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज के लिए अजीब मुसीबत खड़ी हो गई है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया कि वह अपने ट्विटर अकाउंट को एक्सेस नहीं कर सकती हैं और उनका मानना है कि अकाउंट हैक हो गया है।
3 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : file
अभिनेत्री ने लिखा, ‘अरे यार, मैं अपने ट्विटर अकाउंट को एक्सेस नहीं कर सकती और मुझे विश्वास है कि इसे हैक कर लिया गया है। कृपया कोई भी ट्वीट या मैसेज को अनदेखा करें।’ बता दें कि इलियाना न केवल अपने अभिनय और लुक के लिए जानी जाती हैं, बल्कि समय-समय पर साझा किए गए फिटनेस पोस्ट के लिए भी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इलियाना डिक्रूज
इलियाना सबसे बोल्ड और फिट बॉलीवुड दीवा में से एक मानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें अपलोड की थीं, जिसके देखकर फैंस तो बस दीवाने हो गए। उनका ड्रेस के कलर से लेकर हेयरस्टाइल तक इतना परफेक्ट था कि उनके इस अंदाज पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो इलियाना डिक्रूज अगली बार अनफेयर और लवली नामक फिल्म में दिखाई देंगी। अभी हाल ही में उन्हें अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म द बिग बुल में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया था और फिल्म अजय देवगन, आनंद पंडित विक्रांत शर्मा और कुमार मंगत पाठक द्वारा निर्मित है। मूवी में अभिषेक बच्चन, निकिता दत्ता और इलियाना डिक्रूज दिखे, जिसका प्रीमियर डिज्नी + हॉटस्टार पर किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।