फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना-सैफ के नवाबजादे तैमूर इस खूबसूरत बागान के हैं मालिक, जानें कितने स्क्वॉयर फीट में फैला है बगीचा

Sun, 18 Apr 2021 02:24 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Apr 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
Taimur Ali Khan Becomes The Owner Of A Thousand Sqaure Feet Expensive Forest
तैमूर अली खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के स्टार कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान जन्म से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। तैमूर अली खान स्टार किड्स में सबसे ज्यादा चर्चित किड्स में से एक हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। लेकिन ये कुछ ही लोगों को पता होगा कि नन्हे तैमूर एक बगीचे के मालिक हैं।

Taimur Ali Khan Becomes The Owner Of A Thousand Sqaure Feet Expensive Forest
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तैमूर अली खान के पास खुद के एक हजार स्क्वॉयर फीट के बगीचे के मालिक हैं, जिसमें सौ फल के पेड़ लगे हुए हैं। जब आप उस बगीचे के अंदर घुसेंगे तो वह उसकी एंट्री पर लगा बोर्ड पर 'तैमूर अली खान पटौदी फॉरेस्ट' का नाम लिखा है।

Taimur Ali Khan Becomes The Owner Of A Thousand Sqaure Feet Expensive Forest
तैमूर अली खान, सैफ अली खान

करीना कपूर खान की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने तैमूर अली खान के पहले बर्थडे पर उन्हें यह जंगल गिफ्ट में दिया था। साथ ही उन्होंने इसकी फोटो भी शेयर की थी। यह फॉरेस्ट 1000 sq ft में फैला हुआ है और इसमें लगभग 100 पेड़ लगे हुए हैं। पेड़ अभी छोटे हैं। लेकिन आने वाले समय में यह विशाल जंगल होगा। इसमें 3 जामुन, 1 कटहल, 1 आंवला, 40 केले, 14 मोरिंगस, 1 कोकम, 1 पपीता, 5 सीताफल, 2 रामफल, 2 निम्बू के पेड़ लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taimur Ali Khan Becomes The Owner Of A Thousand Sqaure Feet Expensive Forest
तैमूर अली खान

इस बगीचे में 3 अलग-अलग प्रकार की देशी दालों और कई मिर्ची, अदरक, हल्दी और करी पत्ता के पेड़ भी लगाए गए हैं। साथ ही इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां और गेंदा का फूल भी इसमें उगाए गए हैं। तैमूर अली खान को कई बार मां करीना कपूर के साथ गार्डनिंग करते हुए देखा गया है।

विज्ञापन
Taimur Ali Khan Becomes The Owner Of A Thousand Sqaure Feet Expensive Forest
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर

तो वहीं सैफ और करीना फरवरी माह में दोबारा माता-पिता बने हैं। लेकिन इस बार कपल ने अपने बच्चे के लिए प्राइवेसी बनाई हुई है। यही वजह है कि ना कपल ने अब तक बच्चे की तस्वीर साझा की और ना ही उसके नाम का खुलासा किया है। बता दें कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर साल 2016 में हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed