फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव में पहली बार उतरे थे ये 4 सेलिब्रिटीज, होगा ऐसा अंजाम सोचा ना था

Fri, 24 May 2019 07:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 24 May 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Urmila Matondkar Vijender Poonam Sinha Nirhua first time contested Lok Sabha Election 2019 and lost
Urmila, Nirhua and Poonam - फोटो : file photo

चुनाव प्रचार के दौरान सभी सेलिब्रिटीज ने पूरा दमखम दिखाया। किसी ने भाजपा (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ा किसी ने कांग्रेस तो कोई समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरा। खास बात यह थी कि इस बार कई सेलिब्रिटीज पहली बार चुनाव मैदान में आए थे। जिसमें बॉलीवुड के साथ-साथ खेल जगत की हस्ती भी शामिल थीं। इन लोगों की किस्मत तो दांव पर लगी थी लेकिन इन चारों को चुनाव में करारी शिकस्त मिली। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटी हैं जो पहली बार चुनाव लड़े और हार गए। 

Urmila Matondkar Vijender Poonam Sinha Nirhua first time contested Lok Sabha Election 2019 and lost
रोड शो के दौरान उर्मिला मतोंडकर - फोटो : file photo

बाल कलाकार के रुप में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने इसी चुनाव से कांग्रेस के साथ अपना सियासी सफर मुंबई नॉर्थ सीट से शुरू किया था। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से था। लेकिन उर्मिला को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

Urmila Matondkar Vijender Poonam Sinha Nirhua first time contested Lok Sabha Election 2019 and lost
सोनाक्षी सिन्हा, पूनम सिन्हा, डिंपल यादव - फोटो : file photo

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम सिन्हा भी इस बार चुनाव मैदान में उतरी थीं। पूनम सिन्हा को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से टिकट दिया था। खास बात है कि पूनम सिन्हा के चुनाव प्रचार में उनके पति और कांग्रेस के पाटिल पुत्र से प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा और बेटी सोनाक्षी भी शामिल हुए थे। पूनम सिन्हा का मुकाबला भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजनाथ सिंह से था। इस चुनाव में पूनम सिन्हा को करारी हार मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila Matondkar Vijender Poonam Sinha Nirhua first time contested Lok Sabha Election 2019 and lost
विजेंद्र सिंह - फोटो : ANI

हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात पेशेवर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भी इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने उन्हें दक्षिण दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है। विजेंद्र की टक्कर भाजपा के रमेश बिधूरी से थी। विजेंद्र को करारी हार मिली।  

विज्ञापन
Urmila Matondkar Vijender Poonam Sinha Nirhua first time contested Lok Sabha Election 2019 and lost
dinesh lal yadav - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की किस्मत भी दांव पर थी। निरहुआ उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में थे। निरहुआ इस सीट को जीत नहीं सके। इस सीट से अखिलेश यादव जीते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed