सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela: मोहब्बत से दूर होकर तो देखो, उर्वशी ने किया पोस्ट, लोगों ने ऋषभ पंत को लेकर किए मजेदार कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela New Post With Caption mohabbat se door hokar dekho Users Say It is For Rishabh Pant
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta

उर्वशी रौतेला पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनका RP (ऋषभ पंत) से माफी मांगने वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था और इसके  बाद एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर कहा था कि वो माफी उनके फैंस के लिए थी। फिलहाल अब उर्वशी अपनी नई पोस्ट को लेकर फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने एक तस्वीर साझा कर ऐसा कैप्शन लिखा कि लोगों को फिर से ऋषभ पंत की याद आ गई और अब उनकी पोस्ट पर लोग जमकर मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos
Urvashi Rautela New Post With Caption mohabbat se door hokar dekho Users Say It is For Rishabh Pant
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल उर्वशी रौतेला ने आज अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वह अपने ग्लैमरस अंदाज में नहीं बल्कि साड़ी में बिल्कुल किसी आम महिला की तरह नजर आ रही हैं। तस्वीर में उर्वशी रौतेला को सिंपल सी साड़ी पहने माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और खुले बालों के साथ किसी की याद में खोई सी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela New Post With Caption mohabbat se door hokar dekho Users Say It is For Rishabh Pant
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी के कैप्शन ने किया हैरान
दरअसल उर्वशी रौतेला ने अपनी इस लेटेस्ट तस्वीर में अपने लुक से ज्यादा कैप्शन से लोगों का ध्यान खींचा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मौत से पहले भी एक और मौत होती है, देखो जरा अपनी मोहब्बत से दूर  होकर'। फिर क्या था, उर्वशी की इस पोस्ट पर लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं।

Urvashi Rautela New Post With Caption mohabbat se door hokar dekho Users Say It is For Rishabh Pant
उर्वशी रौतेला - फोटो : urvashi rautela/instagram

एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ओ भाई इन हसीनाओं को भी दिल टूटता है तो हम क्या चीज हैं, ऋषभ भईया क्यों जुल्म कर रहे हो। तो वहीं दूसरे ने लिखा- RP कमेंट कर दो इन्हें। वहीं किसी ने लिखा- आरपी पैचअप कर लो तो कोई कहता नजर आया, आरपी भईया फोन उठा लो प्लीज। कई यूजर्स ये भी कहते नजर आए कि ये पोस्ट पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम के लिए है।

विज्ञापन
Urvashi Rautela New Post With Caption mohabbat se door hokar dekho Users Say It is For Rishabh Pant
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta

बता दें कि उर्वशी रौतेला की ये पोस्ट किसी नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की है, क्योंकि अभिनेत्री ने इससे जुड़ी एक और पोस्ट साझा की है और कैप्शन में लिखा- ये सुपर स्पेशल भूमिका निभाना सम्मान की बात है। इस तस्वीर में उर्वशी को कुछ पढ़ते देखा जा सकता है और वह साड़ी में ही दिखाई दे रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed