सब्सक्राइब करें

Movies And Series On Gangrape: 'सिया' से पहले इन फिल्मों में दिखा रेप पीड़िता का दर्द, झकझोर कर रख देगी कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 15 Sep 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
siya movie vineet singh film and series based on gangrape case article 15 bandit queen delhi crime
रेप केस पर आधारित फिल्में और सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

रेप हमारे समाज का एक बहुत ही घिनौना सच है। आए दिन देश में रेप, गैंपरेप की घटनाएं सामने आती हैं। अक्सर दैनिक समाचार के किसी न किसी एक पन्ने पर रेप की घटना जरूर छपी होती है। हिंदी सिनेमा में कई मुद्दों पर फिल्में बनी हैं, वहीं रेप जैसे समाज के काले धब्बे को भी सिनेमा ने दिखाने की कोशिश की है। न्यूटन, मसान, रामप्रसाद की तेरहवीं, आंखों देखी जैसी अलग कहानियों से अपना एक अलग फैन बेस तैयार करने वाली दृश्यम फिल्म्स और निर्देशक मनीष मुंद्रा की गैंगरेप जैसे मुद्दे पर आधारित फिल्म 'सिया' 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कुछ समय पहले रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। कहा जा रहा है कि ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। हालांकि ये पहली फिल्म नहीं है, जिसमें गैंगरेप जैसे घिनौने सच को दिखाया गया है। इससे पहले भी हिंदी सिनेमा में ऐसी फिल्में बन चुकी हैं।

Trending Videos
siya movie vineet singh film and series based on gangrape case article 15 bandit queen delhi crime
फिल्म 'बैंडिट क्वीन' - फोटो : Youtube

बैंडिट क्वीन
चंबल की खूंखार डकैत फूलन देवी का नाम तो सभी जानते हैं। ये फिल्म डकैत के बाद सांसद बनी फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे  फूलन देवी के साथ गैंगरेप जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया गया था। फिल्म में दिखाया गया है कि महज 11 साल की उम्र में फूलन देवी का विवाह 35 साल के व्यक्ति से कर दिया गया था। इसके बाद फूलन देवी के साथ दुष्कर्म भी हुआ। अपने साथ हुए इन्हीं जुल्मों के कारण वह एक खूंखार डकैत बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
siya movie vineet singh film and series based on gangrape case article 15 bandit queen delhi crime
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली क्राइम
निर्भया गैंगरेप केस से तो हर कोई परिचित है। 16 दिसंबर 2012 की वो खौफनाक रात जब दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका इलाके में हुए गैंगरेप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। घटना के 11 दिनों बाद निर्भया की मौत हो गई थी। दिल्ली की इसी घटना पर दिल्ली क्राइम नाम से वेब सीरीज बनाई गई है। इस सीरीज में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

siya movie vineet singh film and series based on gangrape case article 15 bandit queen delhi crime
दिशा एनकाउंटर - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा एनकाउंटर
नवंबर 2019 में हैदराबाद में एक जानवरों की डॉक्टर के साथ गैंगरेप, हत्या और फिर उसके शव को पुल के नीचे पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। इस घटना में पकड़े गए चारों आरोपी को कथित पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया था। इस केस पर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा में मूवी बनाने की कोशिश की थी। इसका ट्रेलर भी दिशा एनकाउंटर नाम से रिलीज कर दिया गया था। हालांकि बाद में मृतका के पिता ने कहा कि ये फिल्म बिना उनकी अनुमति के बनाई गई है। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद फिल्म की रिलीज को रोकना पड़ा था।

विज्ञापन
siya movie vineet singh film and series based on gangrape case article 15 bandit queen delhi crime
आर्टिकल 15 - फोटो : सोशल मीडिया

आर्टिकल 15
जी स्टूडियोज और बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले बनी फिल्म 'आर्टिकल 15' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, जीशान अयूब, सयानी गुप्ता और ईशा तलवार जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। फिल्म का टाइटल 'आर्टिकल 15' संविधान से लिया गया है। फिल्म की कहानी यूपी के बदायूं गैंगरेप केस से प्रेरित है। साल 2014 में हुए इस रेप और डबल मर्डर केस ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। इस केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया था। इस केस में अलग-अलग लोगों को दोषी ठहराया गया था। दरअसल जाति व्यवस्था यहां हावी थी, जिस वजह से ऊंचे तबके के लोग निचले तबके की बहू-बेटियों पर अपना हक समझते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed