सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela: चिरंजीवी के साथ आइटम सॉन्ग में दिखाई देंगी उर्वशी, मेगास्टार संग अभिनेत्री ने शेयर किया फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 12 Nov 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela shared photos with Waltair Veerayya actor chiranjeevi said When I win awards
urvashi rautela-chiranjeevi - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उर्वशी जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'वाल्टेयर वीराया' (Waltair Veerayya) में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं, अब उर्वशी ने चिरंजीवी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ अभिनेत्री ने एक नोट भी लिखा है।

Urvashi Rautela shared photos with Waltair Veerayya actor chiranjeevi said When I win awards
उर्वशी रौतेला - फोटो : urvashi rautela/instagram

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी एक साथ पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर में चिरंजीवी ने उर्वशी के कंथे पर हाथ रखा हुआ है और दोनों के चेहरे पर लंबी स्माइल है। लुक की बात करें तो चिरंजीवी ग्रे जींस और व्हाइट टी-शर्ट में है। वहीं, उर्वशी ने रेड कलर का शर्ट और पिंक कलर की जींस पहनी हुई है। ओवरऑल उर्वशी हमेशा की तरह ही काफी सुंदर लग रही हैं।

यह भी पढ़ें:-
Black Panther 2: ब्लैक पैंथर 2 ने बॉलीवुड-हॉलीवुड दोनों को पटका, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़

View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)



 

Urvashi Rautela shared photos with Waltair Veerayya actor chiranjeevi said When I win awards
urvashi rautela - फोटो : instagram

इस तस्वीर के साथ उर्वशी रौतेला ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैं पुरस्कार जीतती हूं, तो मैं अपने माता-पिता के बारे में सोचती हूं। मेरे लिए, सबसे अच्छा होने का मतलब अलग-अलग देशों और ब्रह्मांड में इसे साबित करना है। आभारी मेगास्टार चिरंजीवी।' सोशल मीडिया पर चिरंजीवी संग उर्वशी रौतेला की तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। इस फोटो पर अब तक 2 लाख 83 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस तस्वीर पर कई लोगों ने उर्वशी के लुक की तारीफ की है। तो कुछ लोगों ने ऋषभ पंत के नाम पर अभिनेत्री के मजे लिए हैं।

यह पढ़ें:- Yashoda Review: किराए की कोख के कारोबार पर सामंथा का सीधा प्रहार, हरि और हरीश के निर्देशन का दिखा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela shared photos with Waltair Veerayya actor chiranjeevi said When I win awards
चिरंजीवी - फोटो : social media

गौरतलब है कि बीते दिनों दिवाली के मौके पर मेगास्टार चिरंजीवी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाल्टेयर वीराया' का एलान किया था, जो एक्शन बेस्ड फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन बॉबी कोल्ली द्वारा किया जाएगा। फिल्म में चिरंजीवी के अलावा, श्रुति हासन दिखाई देंगी। उर्वशी रौतेला का इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग है। गाने को ग्लैमरस डीवा और चिरू के बीच फिल्माया जाएगा। फिल्म के स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग के लिए एक बड़े सेट का निर्माण किया जाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed