फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने वीडियो शेयर कर बताया 'आरपी' का सच, देख ट्रोल्स बोले- RP मतलब सिर्फ ऋषभ पंत

Wed, 16 Nov 2022 05:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 16 Nov 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
urvashi rautela told the truth of rp said rp means rapid pace in latest video trollers reaction
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी रौतेला बीते काफी समय से अपनी निजी जिदंगी की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी रही हैं। उर्वशी 'आरपी' के नाम लेकर लाइमलाइट में हैं और फैंस का मानना है कि उर्वशी के 'आरपी' का मतलब क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं, जिनके साथ अभिनेत्री के संबंध होने की खबरें थीं। लेकिन अब उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को 'आरपी' का सही में मतलब समझाया है। 

urvashi rautela told the truth of rp said rp means rapid pace in latest video trollers reaction
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media

उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो किसी गेमिंग एप के प्रोमशन का वीडिया है। इस वीडियो के जरिए ही उर्वशी ने बताया है कि आरपी का मतलब रैपिड पेस है। वीडियो की शुरुआत में ही उर्वशी कहती हैं, 'आरपी मतलब रैपिड पेस।' हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स उर्वशी की इस बात पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं कर रहे हैं। हर किसी का मानना है कि उन्होंने पहले ऋषभ पंत के लिए ही 'आरपी' शब्द का इस्तेमाल किया था। 

Suhana Khan: शाहरुख की बेटी सुहाना को एयरपोर्ट पर देख लड़कियों की तरह शरमाए लड़के, वीडियो देख लोग हुए हैरान

urvashi rautela told the truth of rp said rp means rapid pace in latest video trollers reaction
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्वशी रौतेला अपने इस नए पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फिर से ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कौन कौन यहां पर सिर्फ आरपी का कमेंट देखने आया है। वैसे आरपी का असली मतलब ऋषभ पंत ही होता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आरपी का मतलब ऋषभ पंत ही होता है।' एक और यूजर ने लिखा, 'नहीं नहीं... आरपी का मतलब ऋषभ पंत ही है भइया।' इसी तरह और भी यूजर्स ने कमेंट किया है। 

Ram Charan: राम चरण का अक्षय कुमार के लिए सम्मान देख प्रभावित हुए फैंस, बोले- चिरंजीवी की परवरिश का है असर

विज्ञापन
विज्ञापन
urvashi rautela told the truth of rp said rp means rapid pace in latest video trollers reaction
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta

कैसे शुरू हुआ उर्वशी और आरपी का विवाद...
उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में 'आरपी' शब्द का इस्तेमाल करके ही इस पूरे विवाद को जन्म दिया था। अभिनेत्री ने दावा किया था कि जब वह एक शूट के सिलसिले में दिल्ली गई थी तब आरपी नाम के एक इंसान ने अभिनित्री का होटल के बाहर पूरी रात इंतजार किया था। उर्वशी के इस स्टेंटमेंट से हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि, उर्वशी के इस बयान के बाद उनकी और ऋषभ पंत की नोकझोंक भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed