फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: अमेरिका के रोड आइलैंड से कश्मीर में हुए नरसंहार को मिली आधिकारिक मान्यता, विवेक बोले – यह ऐतिहासिक है

Mon, 14 Mar 2022 09:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 14 Mar 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
USA -Rhode Island officially recognized Kashmir Genocide, kashmir files director Vivek Agnihotri said this is historic
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 11 मार्च को जब से फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है, हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों की तकलीफों को दिखाया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका के लोकतांत्रिक और उदार राज्य- रोड आइलैंड ने कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार को मान्याता दी, जिसे विवेक ने ऐतिहसिक बताया और कहा कि यह नया इंडिया है।

USA -Rhode Island officially recognized Kashmir Genocide, kashmir files director Vivek Agnihotri said this is historic
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। विवेक ने लिखा कि ऐतिहासिक... 32 वर्षों में पहली बार विश्व के किसी भी राज्य ने, वह भी संयुक्त राज्य अमेरिका के लोकतांत्रिक और उदार राज्य- रोड आइलैंड ने एक छोटी सी फिल्म की वजह से कश्मीर में हुए नरसंहार को आधिकारिक तौर पर मान्यता दे दी है। आप इसे पढ़े और तय करें कि कौन उत्पीड़क है और किसे सजा मिलनी चाहिए।

USA -Rhode Island officially recognized Kashmir Genocide, kashmir files director Vivek Agnihotri said this is historic
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट भी किए, एक यूजर ने लिखा कि मुझसे कई साल छोटे मेरे कजिन ने मुझे फोन कर कहा कि भाई अब मुझे समझ आया कि आप ने मुझसे क्या कहा था। मेरा इंतजार करना, मैं भी वापस घर आऊंगा, मैं वापस कश्मीर आऊंगा। वहीं, कई यूजर उन्हें फिल्म बनाने के लिए शुक्रिया कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
USA -Rhode Island officially recognized Kashmir Genocide, kashmir files director Vivek Agnihotri said this is historic
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रावल, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी शनिवार को प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले थे। प्रधानमंत्री भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। वहीं,  650 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म की स्क्रीन भी बढ़ाई गई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और अब तक अपनी लागत (14 करोड़) से ज्यादा पैसा कमा चुकी है।

विज्ञापन
USA -Rhode Island officially recognized Kashmir Genocide, kashmir files director Vivek Agnihotri said this is historic
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई सितारे एक साथ नजर आए हैं। इसमें कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को दिखाने के साथ ही आर्टिकल 370 से लेकर कश्मीर के इतिहास के बारे में भी बात की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed