{"_id":"5cd90320bdec2207680eb1fb","slug":"users-raises-question-on-rakhi-sawant-dadasaheb-phalke-foundation-award-know-what-she-reply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवॉर्ड मिलते ही ट्रोल हुईं राखी सावंत तो फैंस बोले-खरीदा क्या? एक्ट्रेस ने जवाब देकर की बोलती बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अवॉर्ड मिलते ही ट्रोल हुईं राखी सावंत तो फैंस बोले-खरीदा क्या? एक्ट्रेस ने जवाब देकर की बोलती बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 13 May 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi sawant
- फोटो : Yogen Shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रामा क्वीन राखी सावंत को खबरों में बने रहना आता है। राखी हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसे ऐसे पोस्ट करती हैं जिसके बाद वह ट्रोलिंग का शिकार भी होती है। राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार इसकी वजह उन्हें अवॉ़र्ड मिलना है।
2 of 5
Rakhi sawant
- फोटो : Yogen Shah
आइटम सॉन्ग्स के लिए मशहूर राखी सावंत को हाल ही में दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से नवाजा गया है। हालांकि उनकी ये उपलब्धि कुछ लोगों को रास नहीं आई पर उनके अवॉर्ड पर ही सवाल उठा दिए।
3 of 5
rakhi sawant
राखी सावंत से अवॉर्ड खरीदने तक की बात पूछ ली गई फिर क्या था राखी सावंत ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब देकर बोलती बंद कर दी। इस सवाल पर कि क्या उन्होंने यह पुरस्कार खरीदा है? इस पर राखी सावंत ने कहा कि वह यह अवॉर्ड डिजर्व करती हैं। सोशल मीडिया पर तो राखी सावंत को हर एक पोस्ट के लिए ट्रोल किया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। हालांकि राखी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rakhi sawant
राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपने इस अवॉर्ड और फंक्शन के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं। एक यूजर ने राखी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- 'इंडस्ट्री वाले पगला गए हैं तभी तुम्हें अवॉर्ड दिए जा रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा- ये अवॉर्ड तुमने खुद बनाया होगा...।
विज्ञापन
5 of 5
rakhi sawant
बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही राखी की पाकिस्तानी झंडे के साथ तस्वीर वायरल हुई थी। दरअसल उनकी एक तस्वीर में वे पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में पोज देती नजर आ रही थीं। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं फैंस ने राखी को गद्दार तक कह दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।