फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Utpal Dutt Death Anniversary: इस संजीदा कलाकार ने लिया था कांग्रेस से पंगा मोल, जाना पड़ा जेल और लग गया बैन

Sat, 19 Aug 2023 01:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 19 Aug 2023 01:20 PM IST
सार

उत्पल दत्त ने कभी अपने किरदार से गुदगुदाया तो कभी लोगों खलनायक बन लोगों का डराया। वहीं, इस अभिनेता ने कांग्रेस सरकार से भी पंगा मोल लिया, जिसकी कीमत इन्हें कुछ इस तरह चुकानी पड़ी। 

विज्ञापन
Utpal Dutt Death Anniversary know filmy career struggle and Lesser known facts about the legendary actor
उत्पल दत्त - फोटो : अमर उजाला

हंसाने के साथ-साथ अपने नकारात्मक किरदार से लोगों के जहन में भय पैदा करने वाले संजीदा कलाकार उत्पल दत्त किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। 70 के दशक में कॉमेडी से लेकर विलेनगिरी तक में जलवा बिखेर चुके उत्पल दत्त की आज पुण्यतिथि है। उत्पल ने न सिर्फ हिंदी बल्कि बंगाली फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया, और कई पैसा वसूल फिल्मों का हिस्सा रहे थे। खासकर 'गोलमाल' में उनका शानदार काम आज भी दर्शकों के जरिए याद किया जाता है। उत्पल दत्त की फिल्मों में बतौर पॉलिटिकल एक्टिविस्ट की भी झलक देखने को मिलती थी। तो आइए आज इस सदाबहार कलाकार की पुण्यतिथि पर इनके जीवन और फिल्मी करियर से जुड़े कुछ अहम पहलूओं पर गौर फरमा लेते हैं-

Utpal Dutt Death Anniversary know filmy career struggle and Lesser known facts about the legendary actor
उत्पल दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

29 मार्च, 1929 को बांग्लादेश के बारीसाल में जन्मे उत्पल दत्त भले ही लीड रोल में नजर नहीं आए, लेकिन साइड रोल निभाकर भी वह दर्शकों के फेवरेट बन गए। उत्पल अपने हर किरदार में इस कदर रम जाते थे, जैसे वह उनके लिए ही बनाया गया हो। उत्पल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के साथ की थी। उत्पल को उनके कॉमेडी रोल के लिए याद किया जाता है। दिवंगत स्टार ने 'गुड्डी', 'गोलमाल', 'रंग बिरंगी', 'शौकीन' और 'नरम गरम' जैसी फिल्मों में अपने किरदार से लोगों को खूब गुदगुदाया था। उत्पल के अभिनय का सिक्का खूब चला और यही कारण रहा कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

Utpal Dutt Death Anniversary know filmy career struggle and Lesser known facts about the legendary actor
उत्पल दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी में धुरंधर उत्पल दत्त ने विलेनगिरी में भी महारत हासिल की थी। अभिनेता, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'द ग्रेट गैंबलर' में विलेन बने। इसके अलावा उन्हें 'बरसात की एक रात' और 'इंकलाब' में भी विलेन बन तारीफें बटोरते देखा गया था। 40 वर्ष के करियर में उत्पल दत्त ने तकरीबन 100 हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया था। वर्ष 1979 की सुपरहिट फिल्म 'गोलमाल' के 'भवानी शंकर' हो, या फिर वर्ष 1982 में आई फिल्म 'शौकीन' में एक-एक पैसे का हिसाब रखने वाले कंजूस जगदीश भाई, उत्पल के सभी किरदार काबिल-ए-तारीफ रहे। वर्ष 1970 में 'भुवन शोम' के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड मिला,  और ‘गोलमाल’ के लिए उनको फिल्मफेयर के बेस्ट कॉमेडियन के अवॉर्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Utpal Dutt Death Anniversary know filmy career struggle and Lesser known facts about the legendary actor
उत्पल दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

एक बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट, उम्दा कलाकार और सफल निर्देशक होने के साथ ही उत्पल एक मार्क्सवादी क्रांतिकारी भी थे। वर्ष 1963 में उत्पल ने नाटक 'कल्लोल' लिखा। यह वर्ष 1946 के नौ सैनिकों की बगावत की कहानी थी। वर्ष 1965 में इस नाटक के कारण उत्पल को जेल जाना पड़ा था। कहा जाता है कि वर्ष 1967 में जब बंगाल विधानसभा के चुनाव हुए तब उत्पल का जेल जाना एक चुनावी मुद्दा बन गया और इसी वजह से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उत्पल ने वर्ष 1977 में देश में लगी इमरजेंसी पर तीन नाटक लिखे थे, जिसे सरकार के जरिए बैन कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Utpal Dutt Death Anniversary know filmy career struggle and Lesser known facts about the legendary actor
उत्पल दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उत्पल ने वर्ष 1960 में थिएटर और फिल्म अभिनेत्री शोभा सेन से शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम बिश्नुप्रिया दत्त है। वहीं, 19 अगस्त, 1993 में दिल का दौरा पड़ने के बाद इस चमकते सितारे ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, और सिनेमा को कभी न खत्म होने वाला सदमा दिया। हालांकि, फिल्मों में उनकी बेहतरीन कलाकारी आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में पूरी तरह सफल साबित होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed