अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ऊंचाई' को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म की कमाई के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। पहले हफ्ते के जबरदस्त कलेक्शन के बाद यह सिलसिला दूसरे वीकएंड पर भी जारी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
Uunchai Box Office Collection: 'ऊंचाई' के कलेक्शन ने फिर पकड़ी रफ्तार, 10वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक सूरज आर बड़जात्या को पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। वह रोमांटिक फिल्मों का निर्माण करने के लिए मशहूर हैं। हालांकि इस बार प्रयोग करते हुए उन्होंने दोस्ती पर आधारित फिल्म बनाई है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऊंचाई ने 1.81 करोड़ की ओपनिंग की थी। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिला है। पहले वीकएंड में फिल्म ने 10.16 करोड़ की कमाई की।
Vicky Kaushal: 'झलक दिखला जा' के सेट पर फैजल के डांस के दीवाने हुए विक्की कौशल, जता दी ये इच्छा...
इसके बाद वीकडेज में भी फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा रहा। सोमवार को फिल्म ने 1.88 करोड़, मंगलवार को 1.76 करोड़, बुधवार को 1.66 करोड़, गुरुवार को 1.56 करोड़, शुक्रवार को 1.31 करोड़, शनिवार को 2.42 करोड़ का बिजनेस किया। इस बीच फिल्म के दूसरे रविवार के आंकड़े भी अब सामने आ गए हैं। फिल्म को एक बार फिर छुट्टी का फायदा मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 10वें दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 23.88 करोड़ हो गया है।
Video: इवेंट के बीच पाकिस्तानी एक्टर ने गोविंदा के छुए पैर, स्टेज पर खड़े होकर की अभिनेता की जमकर तारीफ
बता दें कि फिल्म में अमिताभ के अलावा अनुपम खेर, डैनी डेंग्जोंग्पा, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा भी हैं। इससे पहले अमिताभ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब रही थी। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में दिखे थे। अमिताभ के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में दिखेंगी।
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'चंपक चाचा' ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत?