मल्टीस्टारर फिल्म 'ऊंचाई' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सीमित स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने किया है। सूरज पारिवार ड्रामा बनाने के लिए जाने जाते हैं। पहली बार उन्होंने दोस्ती पर आधारित फिल्म बनाई है जो दर्शकों पर जादू चलाने में कामयाब होती दिख रही है।
Uunchai Box Office Collection: तीसरे दिन 'ऊंचाई' की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अब तक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पहले दिन यानी 11 नवंबर को इस फिल्म ने 1.81 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अगले दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन 3.64 करोड़ यानी ओपनिंग डे से डबल रहा था। अब तीसरे दिन फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रविवार को 5.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 10.95 करोड़ हो गई है। बता दें कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म को काफी फायदा मिल रहा है।
Arbaaz Khan-Malaika Arora: मम्मी और पापा में से अरहान पर किसका रहता है ज्यादा रौब? अरबाज खान ने किया खुलासा
बीते दिन अनुपम खेर दर्शकों के रिस्पॉन्स से काफी खुश नजर आए थे। उन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह एक सिनेमाघर के बाहर नजर आ रहे थे। वीडियो में एक्टर बता रहे थे कि हाउसफुल होने की वजह से उन्हें फिल्म का टिकट नहीं मिल सका। इस वीडियो के आखिर में उनकेे साथ फिल्म के निर्देशक सूरज भी दिखे थे।
Rajkummar Rao: महज इतनी थी राजकुमार राव की पहली सैलरी, घर के सामान के लिए खर्च कर डाले थे सारे पैसे
बता दें कि यह साल अनुपम खेर के लिए अब तक बहुत अच्छा गुजरा है। उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, इसके बाद वह 'कार्तिकेय 2' में भी दिखे थे। इस तेलुगू फिल्म ने साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी अच्छी कमाई की थी।
Kalyani Kurale Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से आई दुखद खबर, सड़क हादसे में एक्ट्रेस कल्याणी कुराले का निधन