फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uunchai Collection Day 5: 'ऊंचाई' का बढ़िया प्रदर्शन जारी, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से पांचवें दिन भी मिला फायदा

Tue, 15 Nov 2022 09:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 15 Nov 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
Uunchai Collection Day 5 amitabh bachchan anupam kher boman irani movie earns more than its first opening day
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। कम स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद भी फिल्म की कमाई के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और नीना गुप्ता सहित कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई देखकर साफ पता लग रहा है कि दर्शकों को सूरज बड़जात्या की यह कोशिश पसंद आ रही है। शुरुआती तीन दिनों में कमाई में देखने को मिले उछाल के बाद जहां चौथे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई थी, वहीं अब पांचवें दिन के कारोबार के शुरुआती आंकड़ें सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने पांचवें दिन कितना कारोबार किया है।

Uunchai Collection Day 5 amitabh bachchan anupam kher boman irani movie earns more than its first opening day
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

मल्टीस्टारर फिल्म 'ऊंचाई' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन 11 नवंबर को इस फिल्म ने 1.81 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अगले दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन 3.64 करोड़ यानी ओपनिंग डे से डबल रहा था। जहां तीसरे दिन बढ़ोतरी के साथ फिल्म ने 4.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं चौथे दिन 'ऊंचाई' ने 1.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो इसकी पहले दिन कमाई से भी ज्यादा थी। अब पांचवें दिन फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने मंगलवार को ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई कर डाली है। पांचवें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 13.94 करोड़ रुपये हो गया है। 
Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस की खबर सुन आग बबूला हुईं स्वरा, आफताब को राक्षस बता कही दी यह बात

Uunchai Collection Day 5 amitabh bachchan anupam kher boman irani movie earns more than its first opening day
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

'ऊंचाई' भारतीय सिनेमाघरों के साथ-साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विदेशी सिनेमाघरों में वीकएंड पर करीब 4.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। आंकड़ें धीरे-धीरे और बढ़ोतरी कर रहे हैं। बढ़ते आंकड़ों को देख कहा जा सकता है कि  पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ फिल्म के कलेक्शन पर भारी असर डाल रहा है। 

दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये)
पहला 1.81
दूसरा 3.64
तीसरा 4.71
चौथा 1.88
पांचवां 1.90
कुल कलेक्शन 13.94

Qala Trailer Out: बाबिल खान-तृप्ति डिमरी की 'कला' का ट्रेलर रिलीज, मार्मिक अंदाज में दिखी एक गायिका की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Uunchai Collection Day 5 amitabh bachchan anupam kher boman irani movie earns more than its first opening day
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मकी कहानी के बारे में बात करें तो यह दर्शकों के सामने दोस्ती के रिश्ते को रखती है। दोस्त के साथ अपनी दोस्ती निभाने के लिए यह लोग क्या कर गुजरते हैं, फिल्म उसी को पर्दे पर लाती है। इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आ रहे हैं।  
Abhishek Bachchan: आलोचनाओं का सामना करने के लिए खास डायरी रखते हैं अभिषेक बच्चन, पिता ने दी थी यह सलह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed