फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UUNCHAI: सामने आई 'ऊंचाई' की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी की जोड़ी

Mon, 25 Jul 2022 11:27 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 25 Jul 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
UUNCHAI Release Date: Amitabh Bachchan, Anupam Kher, Boman Irani, Neena Gupta, Sarika, Parineeti Chopra
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की सफलता के बाद सूरज बड़जात्या बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का नाम 'ऊंचाई (Uunchai)' रखा गया है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा, नफीसा अली सोढ़ी और डैनी डेंजगापा अभिनीत इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

UUNCHAI Release Date: Amitabh Bachchan, Anupam Kher, Boman Irani, Neena Gupta, Sarika, Parineeti Chopra
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

कब आएगी 'ऊंचाई'?
राजश्री प्रोडक्शंस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'हमारे डायमंड जुबली ईयर की सबसे बड़ी घोषणा! 11.11.22 को 'उंचाई' आपके नजदीकी थिएटर में रिलीज होने वाली है। सूरज आर. बड़जात्या की इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर पहले कभी नहीं देखी गई कलाकारों की टुकड़ी नजर आने वाली है। इसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका के साथ परिणीति चोपड़ा, नफीसा अली सोढ़ी और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य भूमिका में हैं।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajshri (@rajshrifilms)

UUNCHAI Release Date: Amitabh Bachchan, Anupam Kher, Boman Irani, Neena Gupta, Sarika, Parineeti Chopra
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर क्यों तहलका मचा सकती है यह फिल्म?
'ऊंचाई' को बड़े पैमाने पर नेपाल, दिल्ली, मुंबई, आगरा, लखनऊ और कानपुर में शूट किया गया है। बता दें कि 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले निर्देशक सूरज आर. बड़जात्या सात साल बाद इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। सभी राजश्री फिल्मों की तरह, 'ऊंचाई' भी एक फैमिली इंटरटेनर फिल्म होगी। इस फिल्म के जरिए पहली बार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे महान कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UUNCHAI Release Date: Amitabh Bachchan, Anupam Kher, Boman Irani, Neena Gupta, Sarika, Parineeti Chopra
Drishyam 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों से होगी टक्कर
11 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की टक्कर अजय देवगन, अक्षय खन्ना व तब्बू और राजकुमार राव व भूमि पेडनेकर की आगामी फिल्म से टक्कर होने वाली है। जी हां, 'दृश्यम 2' और 'भीड़' इसी साल 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed