फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actress Look: देवी का किरदार निभा चुकी ये एक्ट्रेस असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस, देखें तस्वीरें

Mon, 25 Jul 2022 10:53 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
mouni roy to Sonarika Bhadoria these gorgeous tv actresses who played goddesses role onscreen
टीवी पर देवी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियां - फोटो : social media

अभिनय की दुनिया में कलाकार को अपनी जिंदगी में हर तरह के किरदार अदा करने पड़ते हैं। टीवी की एक्ट्रेसेस भी ज्यादातर पर्दे पर संस्कारी बहुओं के किरदार में नजर आती हैं जो हमेशा साड़ी या सूट में दिखाई देती हैं। छोटे पर्दे पर धार्मिक सीरियल्स में भी कई एक्ट्रेसेस देवी का किरदार में काफी पॉपुलर हुई हैं, यहां तक कि कई बार फैंस इन्हें देवी के रूप में ही देखने लगते हैं। तो चलिए देखते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस की तस्वीरें जिन्होंने पर्दे पर देवी की भूमिका निभाई लेकिन असल जिंदगी में ये काफी ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं।

mouni roy to Sonarika Bhadoria these gorgeous tv actresses who played goddesses role onscreen
मौनी रॉय - फोटो : social media

अभिनेत्री मौनी रॉय के लुक्स और ग्लैमरस अंदाज का तो हर कोई दीवाना है। एक्ट्रेस अक्सर सिजलिंग अवतार में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बात करें ऑनस्क्रीन की तो मौनी रॉय नागिन सीरियल के अलावा 'देवों के देव महादेव' सीरियल में देवी सती का किरदार अदा करके काफी पॉपुलर हुई थीं। फिलहाल अब एक बार फिर से वह ब्रह्मास्त्र में फंतासी किरदार निभाने वाली हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

mouni roy to Sonarika Bhadoria these gorgeous tv actresses who played goddesses role onscreen
सोनारिका भदोरिया - फोटो : social media

देवों के देव महादेव में देवी सती का अध्याय समाप्त होने के बाद माता पार्वती का किरदार अभिनेत्री सोनारिका भदोरिया ने निभाया था। इस किरदार में उन्हें बहुत पसंद किया गया। असल जिंदगी में सोनारिका भी बेहद ग्लैमरस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy to Sonarika Bhadoria these gorgeous tv actresses who played goddesses role onscreen
अभिनेत्री पूजा शर्मा - फोटो : social media

साल 2013 में आय सीरियल में एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने द्रौपदी की भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्हें खूब सराहा गया। इसके अलावा उन्होंने 'महाकाली अंत ही आरंभ है' सीरियल में मां काली का किरदार अदा किया था। इस सीरियल में वह मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की भूमिका में नजर आईं थीं। अभिनेत्री पूजा भी असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pooja Sharma (@poojabsharma)

विज्ञापन
mouni roy to Sonarika Bhadoria these gorgeous tv actresses who played goddesses role onscreen
दलजीत कौर - फोटो : social media
टीवी की ग्लैमरस और खूबसूरत एक्ट्रेस दलजीत कौर ने भी ऑनस्क्रीन देवी का किरदार अदा किया है। वह साल 2017 में आए सीरियल 'मां शक्ति' में मां दुर्गा के किरदार में  नजर आईं थीं। इसी सीरियल में देवी के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed