सब्सक्राइब करें

Ek Villain Returns: जॉन अब्राहम के आगे फीके पड़े अर्जुन, फिल्म के प्रमोशन में चल रही लाइमलाइट लूटने की होड़

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 25 Jul 2022 10:46 AM IST
विज्ञापन
Ek Villain Returns: Arjun Kapoor John Abraham Tara Sutaria Disha Patani During Film promotion
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की रिलीज की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है, इस फिल्म को लेकर प्रमोशन की गतिविधियां फुल स्पीड में हैं। शनिवार को यहां एक म्यूजिकल इवेंट के बाद फिल्म के सितारे सोमवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। शहर शहर घूमकर हिंदी फिल्मों के सितारों का दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की मेहनत का खास फायदा कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को छोड़कर किसी दूसरी फिल्म को इस साल अब तक मिला नहीं है। इस बीच फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की स्टार कास्ट में शामिल जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के बीच चल रही खींचतान का लोग खूब मजा ले रहे हैं। शनिवार रात मुंबई में हुए इवेंट में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

Ek Villain Returns: Arjun Kapoor John Abraham Tara Sutaria Disha Patani During Film promotion
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के पिछले इवेंट में जब जॉन अब्राहम नहीं आए तो इस बात की सुगबुगाहट थी कि अब शायद जॉन अब्राहम 'एक विलेन रिटर्न्स' के किसी भी प्रमोशन में भाग न लें। चर्चा चल रही थी कि फिल्म के मेकर्स पूरी तरह से अर्जुन कपूर को ही फोकस में रखना चाहते हैं और इसके चलते शायद जॉन अब्राहम इस फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन इस फिल्म के एक्शन ट्रेलर लांच इवेंट में जॉन अब्राहम आए तो उनसे सबसे पहला सवाल यही पूछा गया कि नह पिछले इवेंट में क्यों नहीं आए? जॉन अब्राहम न आने की वजह बता ही रहे थे कि अर्जुन कपूर बीच में बोल पड़े। अर्जुन बोले कि पिछले इवेंट में जॉन की टिकट कैसिल कराने का इल्जाम मुझ पर लग रहा है।

 

Ek Villain Returns: Arjun Kapoor John Abraham Tara Sutaria Disha Patani During Film promotion
एक विलेन रिटर्न्स (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अर्जुन कपूर के मुताबिक जॉन अब्राहम ने कहा था कि जब मैं नहीं हूं, तब तक तुम लोग माहौल गरम करो मैं आता हूं। हमने माहौल गरम करके रखा है और आज जॉन अब्राहम की एंट्री हो गई। अर्जुन ने कहा कि ऐसी अफवाह और फैलाई जा रही है कि मैंने जॉन अब्राहम का टिकट इसलिए कैंसिल करवा दिया ताकि फिल्म के प्रमोशन में अधिक से अधिक वक्त दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ बिता सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Villain Returns: Arjun Kapoor John Abraham Tara Sutaria Disha Patani During Film promotion
एक विलेन रिटर्न्स (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अर्जुन कपूर भले ही पूरे इवेंट को इस तरह की बाते करके माहौल को हैपी बना रहे थे। लेकिन पूरे इवेंट के दौरान जॉन अब्राहम उखड़े उखड़े से नजर आए। इस बार भी उन्होंने किसी के सवाल का जवाब ठीक से नहीं दिया। ऐसी चर्चा चल रही थी कि जिस तरह से प्रोमो में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम पर भारी दिख रहे हैं, फिल्म में भी वह जॉन अब्राहम पर भारी पड़ने वाले हैं। जॉन अब्राहम के चेहरे पर गुस्से वाले भाव नजर आ रहे थे। कभी हंसे भी तो ऐसा लग रहा था कि बिना मन के हंस रहे है।

विज्ञापन
Ek Villain Returns: Arjun Kapoor John Abraham Tara Sutaria Disha Patani During Film promotion
एक विलेन रिटर्न्स (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जॉन अब्राहम ने अपनी बात रखते हुए सिर्फ इतना ही बताया कि वो अपनी आगामी फिल्म 'तेहरान' की शूटिंग कर रहे थे। इसलिए पिछले इवेंट में नहीं आ पाए। बता दें कि 'एक विलेन रिटर्न्स' के पिछले दिनों 'दिल'  गाने के सेलिब्रेशन के दौरान नवी मुंबई के एक मॉल में फिल्म के कलाकारों के पर आठ हजार पीले गुब्बारों की बारिश हुई थी। इस इवेंट में अर्जुन कपूर, दिशा पटानी, तारा सुतारिया मौजूद थी,लेकिन जॉन अब्राहम को न देखकर उनके प्रशंसकों को बड़ी निराशा हुई थी। जॉन अब्राहम ने वीडियो संदेश के जरिए अपने प्रशंसकों को गीत पर प्यार बरसाने के लिए आभार व्यक्त किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed