सब्सक्राइब करें

Screw Dheela: ‘अमर उजाला’ की खबर पर करण जौहर ने लगाई मोहर, रश्मिका, टाइगर की फिल्म को नाम मिला ‘स्क्रू ढीला’

अमर उजाला डेस्क/ब्यूरो Published by: निधि पाल Updated Mon, 25 Jul 2022 10:22 AM IST
विज्ञापन
screw dheela karan johar announce tiger shroff and rashmika mandanna new film
रश्मिका मंदाना, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ का सोमवार को आधिकारिक एलान हो गया। ‘अमर उजाला’ ने 8 जुलाई को ही इस फिल्म के बारे में खबर प्रकाशित करके बताया था कि करण जौहर की फिल्म कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के की चर्चित फिल्म ‘धड़क’ बनाने वाले निर्देशक शशांक खेतान की अगली फिल्म का एलान जल्द होने वाला है। विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे शशांश को अब टाइगर श्रॉफ का करियर उबारने की जिम्मेदारी मिली है। इस फिल्म में उनकी हीरोइन के तौर पर रश्मिका का नाम भी फाइनल है। जल्द ही उनके नाम का एलान भी होने वाला है। टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल रही है।



 
screw dheela karan johar announce tiger shroff and rashmika mandanna new film
स्क्रू ढीला फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2018 में सुपर फ्लॉप फिल्म ‘धड़क’ निर्देशित करने वाले शशांक खेतान पिछले चार साल से धर्मा प्रोडक्शंस में तमाम दूसरे काम करते रहे हैं। फिल्म ‘गुड़ न्यूज’ और ‘भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप’ के वह निर्माता रहे। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म ‘दिल बेचारा’ की कहानी भी वह लिख चुके हैं। निर्देशन में उनकी वापसी बीते साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्मावली ‘अजीम दास्तान्स’ से हो चुकी है। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी में झूल रहीं कियारा आडवाणी की विक्की कौशल के साथ बनी इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल होना अभी बाकी है।

screw dheela karan johar announce tiger shroff and rashmika mandanna new film
स्क्रू ढीला फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने शशांक खेतान को ‘शेरशाह’ के बाद फिर से सुर्खियों में आए सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘योद्धा’ के निर्माण की जिम्मेदारी भी सौंप रखी है। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ राशि खन्ना और दिशा पाटनी हीरोइन हैं। बतौर निर्देशक शशांक को अब जाकर एक बड़ी फिल्म मिली है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ में श्रीवल्ली बनकर हिंदी भाषी दर्शकों का दिल जीत चुकीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ काम करेंगी। रश्मिका के पास इससे पहले दो और फिल्में हैं। फिल्म ‘मिशन मजनू’ में वह करण जौहर कैंप के सिद्धार्थ मल्होत्रा की हीरोइन हैं, जबकि फिल्म ‘एनीमल’ वह रणबीर कपूर के साथ कर रही हैं। फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ में रश्मिका के हीरो रहे अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म से भी करण जौहर बतौर सह निर्माता जुड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
screw dheela karan johar announce tiger shroff and rashmika mandanna new film
स्क्रू ढीला फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी बनना एक तरह से टाइगर के करियर को बचाने की कोशिश ही है। निर्माता वाशू भगनानी की फिल्म ‘गणपत पार्ट 1’ की शूटिंग पूरी कर चुके टाइगर जल्द ही वाशू की अगली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की अक्षय कुमार के साथ शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अक्षय ने इस बीच वाशू की ही एक और फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है।

विज्ञापन
screw dheela karan johar announce tiger shroff and rashmika mandanna new film
स्क्रू ढीला फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में क्या है?

करण जौहर ने जो वीडियो साझा किया है वह 2.59 मिनट का है। वीडियो में टाइगर श्रॉफ जोरदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले तो टाइगर विलेन से बुरी तरीके से मार खाते नजर आते हैं, थोड़ी देर बाद विलेन जब हिरोइन को मारता है, तब हीरो एक्शन में आता है और फिर दोनों के बीच जमकर फाइट होती है। इस फिल्म में टाइगर के साथ रश्मिका मंदाना भी हैं, ट्रेलर में उनकी एक झलक तो है लेकिन चेहरा नहीं दिखाया गया है। वीडियो देखने से लग रहा है कि टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म जोरदार होने वाली है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed