फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

V B Rajendra Prasad: साउथ के जाने-माने कलाकार थे वीबी राजेंद्र प्रसाद, इन बॉलीवुड सितारों संग भी किया काम

Fri, 04 Nov 2022 06:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 04 Nov 2022 06:05 AM IST
विज्ञापन
V B Rajendra Prasad Birthday Know Untold facts about South Producer Director
वी बी राजेंंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

वी बी राजेंद्र प्रसाद को भले ही हिंदी पट्टी के कम लोग जानते हों लेकिन तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का वह बड़ा नाम रहे हैं। वह फिल्म निर्माता होने के साथ निर्देशक और पटकथा लेखक भी थे। प्रसाद का जन्म 4 नवंबर 1932 में आंध्र प्रदेश के गुडिवाड़ा में हुआ था। आज उनके जन्मदिवस पर आइए आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बात बताते हैं।


Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने गौतम विज को जमकर दीं गालियां, कैप्टेंसी टास्क को लेकर भिड़े दोनों एक्टर्स

V B Rajendra Prasad Birthday Know Untold facts about South Producer Director
वी बी राजेंंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

वी बी राजेंद्र प्रसाद तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अलावा हिंदी और तमिल भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर निर्माता फिल्म अन्नपूर्णा से की थी। साल 1960 में रिलीज हुई इस तेलुगू फिल्म में जमुना ने लीड रोल निभाया था। वहीं, फिल्म का निर्देशन वी. मधुसूदन राव ने किया था। इसके बाद उन्होंने आराधना, आत्मा बालम, अंतस्तुलु, अस्तिपरुलु, अद्रुष्टवंतुलु, अक्का चेल्लेलु जैसी फिल्मों का निर्माण किया। 
Charu Asopa-Rajiv Sen: चारू असोपा के आरोपों पर राजीव सेन ने किया पलटवार, कहा- उसका करण मेहरा संग….

V B Rajendra Prasad Birthday Know Untold facts about South Producer Director
वी बी राजेंंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों को प्रोड्यूस करने के बाद उन्होंने साल 1971 में बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया है। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म दशारा बुलोडु थी। इस फिल्म की पटकथा भी उन्होंने खुद ही लिखी थी। बाद में उन्होंने कई और फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया। तेलुगू और तमिल फिल्म में अपना सिक्का जमाने के बाद साल 1982 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई। हिंदी भाषा में उनकी पहली फिल्म दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के साथ थी। फिल्म का नाम 'रास्ते प्यार के' था। इसमें जिंतेंद्र के अलावा रेखा और शबाना आजमी भी नजर आई थीं। 
Celebs luxury Offices: बेहद आलीशान हैं सेलेब्स के ऑफिस, इंटीरियर देख खुली रह जाएंगी आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
V B Rajendra Prasad Birthday Know Untold facts about South Producer Director
वी बी राजेंंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उन्होंने फिल्म 'बेकरार' में संजय दत्त के साथ काम किया। फिल्म में संजय के अलावा पद्मिनी कोल्होपुरी और सुप्रिया पाठक ने भी अहम किरदार निभाया था। बता दें कि वी बी राजेंद्र प्रसाद फेमस एक्टर जगपति बाबू के पिता हैं। जगपति बाबू अब तक कई साउथ फिल्मों के साथ हिंदी फिल्म में नजर आ चुके हैं। भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान देने के लिए वीबी राजेंद्र प्रसाद को साल 2003 में लाइफ टाइम अचीवमेंट से भी नवाजा जा चुका है।
Yashoda: रिलीज से पहले ही सामंथा की 'यशोदा' को हुआ मुनाफा? इतने करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed