बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने एक्टिंग के दम पर लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया है। इन हीरोइनों की फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहा करता था, लेकिन बाद में एक ऐसा समय भी आया जब इन एक्ट्रेसेस ने मुंबई शहर को छोड़ विदेश में अपना नया आशियाना बना लिया। आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Bollywood: विदेशों में अपना नया आशियाना बना चुकी हैं ये मशहूर अभिनेत्रियां, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का है। प्रियंका ने अपने करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका ने अचानक विदेश में बसने का फैसला कर लिया था। प्रियंका अब तक कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं। निक जोनस के शादी करने के बाद वह ज्यादातर अमेरिका में ही रहती हैं। हाल ही में प्रियंका तीन साल बाद भारत लौटी हैं।
Celebs luxury Offices: बेहद आलीशान हैं सेलेब्स के ऑफिस, इंटीरियर देख खुली रह जाएंगी आंखें
बॉलीवुड में डिंपल गर्ल ने नाम से मशहूर प्रीति जिंटा ने अब तक कई बड़े सितारों के साथ बहुत सी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिल्मों में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्होंने जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी। इस शादी के बाद वह अपने पति के साथ अमेरिका में बस गईं।
Yashoda: रिलीज से पहले ही सामंथा की 'यशोदा' को हुआ मुनाफा? इतने करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स!
इस लिस्ट में रंभा का नाम भी शामिल है। हाल ही में एक्सीडेंट की खबर की वजह से वह सुर्खियों में आ गई थीं। सलमान खान और गोविंदा जैसे फिल्मी सितारों के साथ काम कर चुकी रंभा भी शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूर विदेश में बस चुकी हैं। उन्होंने एनआरआई बिजनेसमैन इंद्र कुमार से शादी की है। वह अपने परिवार के साथ कनाडा में रहती हैं।
90 के दशक में मीनाक्षी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फिल्म दामिनी उनकी यादगार फिल्मों में से एक है। फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद साल 1995 में उन्होंने हरीश मसूर से शादी कर ली थी। इस शादी के बाद वह अमेरिका जाकर बस गईं। जानकारी के मुताबिक वह इस समय टेक्सास के प्लानो शहर में रहती हैं।
Charu Asopa-Rajiv Sen: सुष्मिता सेन ने दी अपनी भाभी को तलाक लेने की सलाह! चारू असोपा ने किया खुलासा