फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में काम करती थीं वाणी कपूर, सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म से मिला था अभिनय का पहला मौका

Fri, 21 Aug 2020 07:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 21 Aug 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Vaani Kapoor birthday special know unknown facts about her
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा वाणी कपूर का जन्मदिन 23 अगस्त को होता है। वह बॉलीवुड की खूबसूरत और शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। वाणी कपूर ने अभी तक कुल चार फिल्में की हैं, जिनमें उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं। 

Vaani Kapoor birthday special know unknown facts about her
वाणी कपूर - फोटो : Social Media

वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त साल 1988 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से ही की है। वाणी कपूर ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से टूरिज्म में बैचलर डिग्री ली हुई है। टूरिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट में इंटर्नशिप की। इसके बाद उन्होंने आईटीसी होटल में भी काम किया था।

Vaani Kapoor birthday special know unknown facts about her
वाणी कपूर - फोटो : Social Media

होटल में काम करते हुए वाणी कपूर ने मॉडलिंग भी करना शुरू कर दिया था। उन्होंने लंबे समय तक मॉडलिंग की। इसके बाद वाणी कपूर ने बॉलीवुड की ओर रुख करने का फैसला किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ की थी। वाणी कपूर की डेब्यू फिल्म शुद्ध देसी रोमांस थी। यह फिल्म साल 2013 में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani Kapoor birthday special know unknown facts about her
वाणी कपूर - फोटो : amar ujala

फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर के साथ सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। बॉक्स ऑफिस पर वाणी कपूर की पहली फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकती, लेकिन उनके किरदार और अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वाणी कपूर ने अभी तक कुल चार फिल्में की हैं जिसमें से पिछले साल आई उनकी फिल्म वॉर सबसे ज्यादा हिट साबित हुई थी। 

विज्ञापन
Vaani Kapoor birthday special know unknown facts about her
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वाणी कपूर के परिवार की बात करें तो उनके पिता शिव कपूर दिल्ली में ही फर्नीचर एक्सपोर्ट का काम करते हैं। साथ ही वह एक एनजीओ भी चलाते हैं। वहीं वाणी कपूर की मां डिम्पी कपूर पहले स्कूल टीचर थीं लेकिन अब वह मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती हैं। वाणी कपूर की बड़ी बहन का नाम नूपुर है, जो शादी करके अब हॉलैंड में रहती हैं। 

पढ़ें: Class of 83 Review: हाशिये पर ढकेले गए ईमानदार पुलिस अफसर की सिस्टम से बदले की दिलचस्प कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed