'राम' नाम का टॉप पहन निशाने पर आईं वाणी कपूर, यूजर्स बोले- 'अश्लीलता फैलाने की भी हद है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजर्स ने जैसे ही भगवान राम का नाम देखा उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वाणी के इस टॉप पर 'हरे राम हरे कृष्णा' लिखा हुआ था। लेकिन टॉप हॉट होने की वजह से लोगों को ये रास नहीं आया। आखिरकार वाणी को अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया से हटानी पड़ी लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। यूजर्स ने उनपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया।
बॉलीवुड अभिनेत्री #वानी_कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना फोटो डाला है और जो वस्त्र पहना है इस पर आराध्य प्रभु #श्री_राम का नाम अंकित है..
— Pushpendra Kulshrestha (@SirpushpendraG) November 13, 2019
हम इसका विरोध करते है ! यह फोटो हमारे धार्मिक भावनाओं को आहत करता है !@AmitShah @Payal_Rohatgi pic.twitter.com/QA1KcSz7KL
अभिनेत्री #वानी_कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अश्लीलता फैलाने वाले फोटो डाले है और जो वस्त्र पहनें है इस पर आराध्य भगवान #श्री_राम का नाम अंकित है..।।@MumbaiPolice
— Dileep Gehlot दिलीप गहलोत (@DGVtuza1) November 12, 2019
संज्ञान ले और उचित कार्यवाही करे pic.twitter.com/ZjR1tpS26q
बता दें वाणी कपूर हाल ही में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वॉर में नजर आई थीं। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 'शुद्ध देसी रोमांस'' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली वाणी अपने फिल्मी करियर में कुछ कमाल नहीं कर पाई। हालांकि, इसके अलावा भी उन्होंने दो-चार फिल्में और कीं, लेकिन वो दर्शकों की वाहवाही लूटने में नाकामयाब रहीं।