वैसे तो अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को जो भी किरदार निभाने का मौका मिलता है वो उनके लिए चैलेंजिंग होता है। लेकिन कई किरदार ऐसे होते हैं जो अभिनेत्रियां करना नहीं चाहती। ऐसा ही एक किरदार था तवायफ का। एक जमाना था जब कई अभिनेत्रियां इस तरह के किरदार को निभाने से कतराती थीं। लेकिन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों ने ही इस भ्रांति को तोड़ा है। अब कोई भी अभिनेत्री इस तरह के किरदार को निभाने से कतराती नहीं हैं। बल्कि इसे एक चैलेंज के तौर पर लेती हैं। चाहें हम बात करें करीना की, ऐश्वर्या की या लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री रेखा की। सभी ने फिल्मों में इस तरह के किरदार को बखूबी निभाया है।
कभी फिल्मों में तवायफ के किरदार से कतराती थीं अभिनेत्रियां, रेखा से ऐश्वर्या तक ने बदल दिया ट्रेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीदा रहमान
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान ने उस दौर में तवायफ का किरदार निभाया था जब बाकी अभिनेत्रियां इस तरह के किरदारों को करने से कतराती थीं। अभिनेत्रियों को लगता था कि इस तरह का किरदार निभाने से उनकी छवि पर फर्क पड़ेगा। लेकिन इस भ्रांति को तोड़ा वहीदा रहमान ने फिल्म 'प्यासा' से। 1957 में आई इस फिल्म में वहीदा के साथ गुरुदत्त मुख्य भूमिका में थे। गुरुदत्त ने ही इस फिल्म का निर्देशन भी किया था।
रेखा
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रेखा भी इस किरदार को निभाने से पीछे नहीं रहीं। रेखा ने साल 1981 में आई फिल्म 'उमराव जान' में तवायफ का किरदार निभाया था। इससे पहले रेखा ने साल 1978 में आई फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में भी जोहराबाई की भूमिका निभाई थी। जो कोठे पर नृत्य करती थीं। इस फिल्म का गाना 'सलाम-ए-इश्क मेरी जान' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।
तब्बू
साल 2001 में आई मधुर भंडारकर की फिल्म 'चांदनी बार' को नेशनल अवॉर्ड मिला था। वैसे तो ये फिल्म अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी। लेकिन इस फिल्म में तवायफों के दर्द को भी बयां किया गया था। फिल्म में तब्बू मुख्य किरदार में थीं। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
ऐश्वर्या राय
बच्चन खानदान की बहू भी इस तरह के किरदार से अछूती नहीं रहीं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1981 में आई फिल्म 'उमराव जान' के रीमेक में काम किया था। साल 2006 में आई फिल्म में ऐश्वर्या ने एक तवायफ की भूमिका अदा की थी। ये कहानी एक ऐसी तवायफ की कहानी थी जो इस काम से दूर आम लोगों की तरह अपना जीवन बसर करना चाहती थीं। फिल्म में ऐश्वर्या के साथ पति अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे।