फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार में बार-बार दिल हार बैठे ये 7 एक्टर्स, सबसे बड़े आशिक तो अब तक हैं कुंवारे

Sat, 02 Feb 2019 02:06 PM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 02 Feb 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Valentine day 2019 here are top aashiq of bollywood
bollywood

फिल्मों से ज्यादा कई फिल्मी सितारों के चर्चे उनके प्रेम प्रसंगों की वजह से होते हैं।नफिल्मी दुनिया में सच्चे प्यार की कसमें खाने वाले कई अभिनेता सिर्फ एक बार नहीं, कई बार सच्चा प्यार कर बैठते हैं। कभी अपनी फिल्मों की हीरोइन के साथ तो कभी किसी की एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ। आइए आज बात करते हैं उन्हीं आशिकों की।

Valentine day 2019 here are top aashiq of bollywood
raj kapoor - फोटो : file photo
राज कपूर
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर अपने जमाने के बहुत बड़े आशिक रहे। राज कपूर ने 19 साल की उम्र में 16 साल की कृष्णा कपूर से विवाह किया। फिर नर्गिस के साथ नौ साल तक उनका प्रेम प्रसंग चला। जब दिल टूटा तो राज कपूर ने शराब पीना शुरू कर दिया। इस पर उनकी पत्नी कृष्णा कपूर का कहना था, राज कपूर साहब को दिल टूटने की तकलीफ नहीं थी पर कल का लड़का सुनील दत्त उनकी हीरोइन को ले गया, इस बात से उनके अहंकार को बेहद ठेस पहुंची।
Valentine day 2019 here are top aashiq of bollywood
dilip kumar
दिलीप कुमार
ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का पहला प्रेम प्रसंग उनकी फिल्म की अभिनेत्री कामिनी कौशल के साथ था। उसके बाद मधुबाला के साथ उनका प्रेम बहुत गहरा रहा। फिल्म ‘नया दौर’ के वक़्त आउटडोर शूटिंग के लिए मधुबाला के पिता अत्ताउल्लाह खान ने 50 हजार रुपये नकद लेकर वादा किया, पर शूटिंग की अनुमति नहीं दी। इसके बाद ये मामला अदालत पहुंचा, जहां दिलीप साहब ने स्वीकारा कि वो मधुबाला से प्यार करते हैं। ‘मुग़ल-ए-आज़म’ के दौरान दोनों के प्रेम प्रसंग को विराम लग चुका था। फिर उनका नाम वैजंतीमाला और वहीदा रेहमान के साथ जुड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine day 2019 here are top aashiq of bollywood
kishor kumar
किशोर कुमार
मशहूर अभिनेता और गायक किशोर कुमार ने भी अपनी जिन्दगी में चार विवाह किए। उनकी पहली पत्नी बंगाल की अभिनेत्री रूमा घोष थीं, जो उन्हें छोड़कर चली गईं। फिर उन्होनें मधुबाला के साथ शादी की पर मधुबाला का पहला और आखिरी प्यार सिर्फ दिलीप साहब ही रहे। किशोर कुमार ने फिर योगिता बाली के साथ विवाह रचाया, जो सिर्फ दो साल तक चला। फिर किशोर कुमार ने लीला चंदावरकर से विवाह किया।
विज्ञापन
Valentine day 2019 here are top aashiq of bollywood
देवानंद - फोटो : indianfilmsinfo
देव आनंद
देव आनंद प्यार के बार बार गिरफ्तार होने वाले व्यक्ति थे। उनका सच्चा प्यार सुरैया थीं, पर सुरैया की नानी को ये रिश्ता क़ुबूल नहीं था। कल्पना कार्तिक जो उनकी फिल्मों की हीरोइन थीं, उनके साथ देव साहब का प्रेम प्रसंग हुआ और फिर जीनत अमान के साथ। लेकिन उनकी शादी कल्पना कार्तिक के साथ हुई और इन प्रेम प्रसंगों के बावजूद इनकी शादी बची रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed