{"_id":"65c4ab0a5864bcb564003cbf","slug":"valentine-week-special-these-stars-love-story-started-on-sets-of-their-films-alia-bhatt-ranbir-kapoor-kajol-2024-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine week special: फिल्म के सेट से शुरू हुई इन सितारों की लव स्टोरी, काजोल से लेकर करीना तक हैं शामिल..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Valentine week special: फिल्म के सेट से शुरू हुई इन सितारों की लव स्टोरी, काजोल से लेकर करीना तक हैं शामिल..
Fri, 09 Feb 2024 01:36 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया भर में न जाने कितने ही जोड़े इस सप्ताह में अपने प्यार का इजहार करते हैं। कुछ लोग वैलेंटाइन सप्ताह में शादियां भी करते हैं। तो, प्यार और इजहार के इस मौसम में आइए आज आपको बॉलीवुड के उन सितारों की प्रेम कहानियों से रूबरू करवाते हैं, जिनके प्यार की कहानी की शुरुआत उनके फिल्म के सेट से हुई थी।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के मशहूर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का है। उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर ने आलिया को प्रपोज भी किया था। आलिया ने खुद इस बात का खुलासा 'कॉफी विद करण' में किया था। कई साल तक डेट करने के बाद 2022 में दोनों सितारे शादी के बंधन में बंध गए।

करीना कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर और सैफ अली खान
बॉलीवुड में पावर कपल के नाम से मशहूर सैफ अली खान और करीना कपूर की प्रेम कहानी की शुरुआत भी एक फिल्म के सेट से ही हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना और सैफ फिल्म 'टशन' के दौरान एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।

अजय देवगन और काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और काजोल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। फिल्म 'हलचल' के सेट पर वे और अजय देवगन एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। आज वे एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी की शुरुआत भी एक फिल्म के सेट से हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'गुरु' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक एक दूसरे के नजदीक आए थे। बाद में दोनों साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे।