सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन डे: इन 6 फिल्मों में हैं सबसे अलग प्रेम कहानी, 'एक को 22 साल तक काटनी पड़ी थी सजा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 08 Feb 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
Valentines Day 2019 know best love story bollywood film on this Propose Day and Valentines Day
love story - फोटो : amar ujala
फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद स्पेशल होता है। इसको 'लव मंथ' कह दिया जाए तो हैरानी की बात नहीं होगी। 14 तारीख को वैलेंटाइन डे होता है। लेकिन इस दिन से पहले भी प्यार करने वालों के लिए और भी बहुत से खास दिन होते हैं। पूरे एक हफ्ते चलने वाले इन प्यार के दिनों के अपने-अपने रंग भी हैं। वहीं प्यार को मुकम्मल करने के लिए बॉलीवुड फिल्मों ने भी काफी साथ दिया है। जी हां, बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें ऐसी प्रेम कहानियां हैं जो बेहद अलग और शानदार रहीं। प्यार के इस मौसम के बीच आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों से मुखातिब करवाते हैं। 
Trending Videos
Valentines Day 2019 know best love story bollywood film on this Propose Day and Valentines Day
mughal e azam - फोटो : file photo
फिल्म- मुगल-ए-आजम
यह फिल्म एक राजा के बेटे सलीम की प्रेम कहानी को बयां करती हैं। जो फिल्म में एक नाचने वाली (मधुबाला) के प्यार में पड़ जाता है। सलीम अपने प्यार को हासिल करने के लिए पिता से जंग तक लड़ लेता है। यह फिल्म साल 1960 में आई थी। इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, मधुबाला, दुर्गा खोटे और नौसाद जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के गाने और सवांद हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Day 2019 know best love story bollywood film on this Propose Day and Valentines Day
Barfi - फोटो : file photo
फिल्म- बर्फी
रणबीर कपूर, इलियाना डीक्रूज और प्रियंका चोपड़ा की अभिनत इस फिल्म को बेहद खूबसूरत फिल्म कहा जा सकता है। फिल्म बर्फी में परफेक्ट लव की तलाश को बहुत अच्छे से पेश किया गया है। जिसमें एक लड़की ऐसे लड़के से प्यार करती जो बोल और सुन नहीं सकता, वहीं वह लकड़ा अपने जैसी परफेक्ट लड़की को ढूंढता है। फिल्म बर्फी साल 2012 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था।
Valentines Day 2019 know best love story bollywood film on this Propose Day and Valentines Day
tere naam - फोटो : file photo
फिल्म- तेरे नाम
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्मों में बेहद कम रोमांटिक हीरो की भूमिका अदा की है। लेकिन फिल्म 'तेरे नाम' की बात की जाए तो हर कोई उनके रोमांटिक अंदाज का दीवाना हो सकता है। सलमान खान और भूमिका चावला की यह फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म में ऐसे प्यार को दिखाया गया जिसमें लड़की एक समय तक लड़के के प्यार को स्वीकार नहीं करती, लेकिन जब वह उसके प्यार को कबूल करती हैै तब तक लकड़े के साथ किस्मत बुरा खेल खेलती है। अधुरे प्यार की एक शानदार कहानी है 'तेरे नाम'।
विज्ञापन
Valentines Day 2019 know best love story bollywood film on this Propose Day and Valentines Day
Jab Tak Hai Jaan - फोटो : file photo
फिल्म- जब तक है जान
खूबसूरत प्रेम कहानी के बयां करती शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की यह फिल्म साल 2012 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म 'जब तक है जान' में दो प्यार करने वालों की ऐसी कहानी को दिखाया गया है जो एक-दूसरे की खुशी के लिए अलग हुए और वक्त ने उन्हें बाद में फिर मिलाता है। फिल्म में शाहरुख खान और कटरीना के बीच काफी शानदार लव केमिस्ट्री दिखाई गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed