सुपरस्टार वरुण धवन एक बार फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में। वरुण धवन अपनी सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने दुल्हनियां फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों को निर्देशित किया था। फिल्म के दोनों भाग में आलिया भट्ट और वरुण धवन लीड रोल में थे। इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
Varun Dhawan: एक बार फिर दूल्हे के रोल में नजर आएंगे वरुण, 'दुल्हनियां 3' की कहानी फाइनल! जानिए कब होगी शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता करण जौहर, डायरेक्टर शशांक खेतान और वरुण धवन ने दुल्हनिया 3 की कहानी के लिए कई आइडिया पर चर्चा की और अंत में एक को फाइनल किया। यह फिल्म अगले साल 2024 के अंत में फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म में भी वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट ही मुख्य भूमिका में होंगी।
Kajol: 'हैनिबल' के रूप में काजोल के एआई लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मेरा खलनायक युग'
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल वरुण पिता डेविड धवन के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसे रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म डेविड धवन के कॉमेडी यूनिवर्स की तर्ज पर आधारित है, जिसमें दो फीमेल लीड होंगी। फिल्म की कहानी हीरो के लव लाइफ और फैमिली ड्रामा कॉमेडी होगी। एक बार फिर से अपने पिता के साथ काम करने को लेकर वरुण धवन काफी उत्साहित हैं।
Salaar Amitabh Bachchan: निर्देशक प्रशांत नील का बड़ा खुलासा, बिग बी के इन किरदारों पर बनी ‘केजीएफ’ और ‘सलार’