{"_id":"60041c9379fe08328f48de59","slug":"varun-dhawan-and-natash-dalal-marriage-these-celebs-might-attend-the-wedding-says-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण-नताशा की शादी में लगेगा सितारों का मेला, अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक ये सितारे हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण-नताशा की शादी में लगेगा सितारों का मेला, अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक ये सितारे हो सकते हैं शामिल
कभी बदरीनाथ बनकर तो कभी हम्पटी शर्मा बनकर बड़े पर्दे पर दुल्हनिया ढूंढने वाले वाले वरुण धवन अब असल जिंदगी में दूल्हा बनने जा रहे हैं। पिछले काफी समय से वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें चर्चा में है। बताया जा रहा है कि दोनों इसी महीने की 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब वरुण धवन और नताशा की शादी की सारी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं और बहुत जल्द मेहमान भी उनके फंक्शन में पहुंचने लगेंगे। तो चलिए आपको बताते है कि वरुण धवन की गेस्ट लिस्ट में कौन कौन से स्टार्स हो सकते हैं शामिल।
2 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन और नताशा दलाल पंजाबी रीति रिवाज से शादी करने वाले हैं। खबर ये भी है कि उनकी शादी का फंक्शन करीब 5 दिन चलने वाला है जिसमें मेंहदी, संगीत, हल्दी जैसी कई खूबसूरत रस्में शामिल हैं। बता दें कि शादी के फंक्शन के लिए अलीबाग होटल बुक कर लिया गया है साथ ही कई करीबी रिश्तेदारों को न्योता भी दिया जा चुका है।
3 of 5
Varun and Natasha
- फोटो : Instagram
खबर है कि वरुण और नताशा की शादी में करीब 200 लोगों को दावत दी जाएगी जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी शामिल होंगे। हालांकि पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि वरुण अपनी शादी सिर्फ करीबी लोगों के बीच करेंगे और किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को नहीं बुलाएंगे। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि वरुण नताशा की शादी में सितारों का मेला लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण, नताशा, आलिया
- फोटो : Instagram
बता दें कि वरुण नताशा की शादी में कोरोना को देखते हुए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को तो नहीं लेकिन कुछ खास लोगों को बुलाया जा रहा है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम शामिल है। गौरतलब है कि आलिया के साथ ही वरुण ने अपने करियर की शुरूआत की थी और पर्दे पर दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि वरुण अपनी दोस्त आलिया को अपने खुशी के मौके पर जरुर बुलाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Varun Dhawan and Natasha Dalal
इतना ही नहीं खबर ये भी है कि वरुण के मेंटर करण जौहर भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं। वहीं अमिताभ बच्चन और सलमान खान को भी इनवाइट करने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि फिल्म और सीरीयल में बिजी होने के चलते दोनों कलाकार इस शादी में शरीक हो पाते हैं या नहीं ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। बता दें कि शादी के बाद वरुण और नताशा एक शानदार रिसेप्शन भी आयोजित कर सकते हैं जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों को बुलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।