फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan Baby John: वरुण धवन की बेबी जॉन के जबरा फैन हुए करण जौहर, लिखा- वाह मेरे स्टूडेंट..

Mon, 04 Nov 2024 03:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 04 Nov 2024 03:11 PM IST
सार

Varun Dhawan: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का आखिरकार सोमवार को पहला कट रिलीज हो गया, जिस पर लगातार प्रशंसकों और सेलेब्स की प्रतिक्रिया आ रही हैं। बेबी जॉन के टेस्टर कट को लेकर करण जौहर ने अभिनेता की खूब तारीफ की साथ ही एक ऐसी बात लिखी, जिसे पढ़कर समझ जाएगा की आखिर करण उन्हें कहना क्या चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
Varun Dhawan Baby John Taster Cut impressed Karan Johar said Wah Mere Student
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन जल्द ही हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा बेबी जॉन में नजर आएंगे, जो क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रशंसकों के लिए बहुत खुशी की बात है कि आज निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म का टेस्टर कट रिलीज कर दिया है। इसके टेस्टर कट में वह सभी चीजें है, जिनका प्रशंसक इंतजार कर रहे हैं। बेबी जॉन के टेस्टर कट से फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी काफी इंप्रेस हुए हैं और उन्होंने वरुण धवन की प्रशंसा की और एक खास नोट भी लिखा।

 
Varun Dhawan Baby John Taster Cut impressed Karan Johar said Wah Mere Student
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn, karanjohar
बेबी जॉन के टेस्टर कट के जारी होने के तुरंत बाद, करण जौहर ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे साझा किया। वीडियो के साथ, करण जौहर ने वरुण धवन की भी तारीफ की और उन्हें अपना 'स्टूडेंट' बताया। इसे क्रिसमस बोनान्जा कहते हुए, उन्होंने बेबी जॉन की टीम को भी बधाई दी। "वाह मेरे स्टूडेंट @varundvn धमाल मचा दिया! क्रिसमस बोनान्जा, बधाई टीम बेबी जॉन" करण ने लिखा।
 
Varun Dhawan Baby John Taster Cut impressed Karan Johar said Wah Mere Student
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन ने करण जौहर की 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। इस फिल्म में उन्होंने रोहन नंदा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वरुण के अभिनय की काफी प्रशंसा हुई थी। बेबी जॉन की बात करें तो यह फिल्म एक रोमांचक मसाला पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांचकारी पलों के साथ-साथ बेहतरीन संगीत और बेहतरीन कलाकार भी हैं। अगर आप फिल्म का टेस्टर कट देखने से चूक गए हैं, तो आप नीचे देख सकते हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Baby John Taster Cut impressed Karan Johar said Wah Mere Student
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
दिवाली के मौके पर, बेबी जॉन का मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसमें वरुण धवन का फिल्म से पहला लुक दिखाया गया। इससे पहले, जैकी श्रॉफ का खलनायक बब्बर शेर के रूप में लुक भी जारी किया गया था। वरुण ने जैकी श्रॉफ का पहला लुक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, "उस अंधेरे से मिलने के लिए तैयार हो जाओ, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा था... #बेबीजॉन की बुराई! #बब्बरशेर आपके लिए आ रहा है!"
विज्ञापन
Varun Dhawan Baby John Taster Cut impressed Karan Johar said Wah Mere Student
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन में वरुण धवन ने जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। एटली और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, बेबी जॉन ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो का प्रोडक्शन है। कलीज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Helena Luke: क्या दिलीप कुमार-अमिताभ बच्चन से भी थी हेलेना ल्यूक की दोस्ती? कल्पना अय्यर-जयदीप सेन रहे खास
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed