बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने इस खास दिन को अपनी आने वाली फिल्म 'बवाल' के सेट पर मनाया। अपने जन्मदिन के जश्न की झलकियां अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। इस खास मौके पर अभिनेता को उनके फैंस बधाइयां दे रहे हैं। उनके चाहने वाले ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे करण जौहर, नीतू कपूर, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, मनीष पॉल और उनके साथ काम करने वाले कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Varun Dhawan Birthday: वरुण धवन को बधाई देते हुए करण जौहर ने की ये खास अपील, इन सितारों ने भी दीं शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बवाल' के सेट पर मनाया जन्मदिन
वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "यह मेरा स्वीट 16 नहीं है, लेकिन अपने इस जन्मदिन को काम करते हुए बिताकर बहुत खुशी हो रही है। पिछले दो जन्मदिन मैंने घर पर मनाए थे, लेकिन आज सुबह 5:30 बजे उठकर यहां बवाल के सेट पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह साल 2022 मेरे लिए बहुत खास है, 'जुग-जुग जियो' और 'भेड़िया' रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है।" शेयर की गई तस्वीर में नीले, हरे और गोल्डन गुब्बारों से सजावट की गई थी। अभिनेता ने अपनी वैनिटी वैन के अंदर की यह तस्वीर साझा की। अपने बर्थडे की इस तस्वीर में वरुण वाइट शर्ट और बीज कलर की पैंट पहने दिख रहे हैं।
सेलेब्स ने किया कमेंट
इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए, मुक्ति मोहन ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो वरुण! आपको सफलता और प्यार की शुभकामनाएं।" नरगिस फाखरी ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो वरुण धवन! आपके जन्मदिन की सभी ख्वाहिशें पूरी हों।" अनुषा दांडेकर ने कमेंट किया, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे वी! आपका यह साल बेहतरीन रहे!"
करण जौहर ने साझा किया प्यार भरा पोस्ट
अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए वरुण को बधाई दी। उन्होंने लिखा "हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार। आपको इस साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपका भला करें।" सामंथा के साथ-साथ फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी और वरुण की एक थ्रोबैक फोटो साझा करते हुए उन्हें विश किया। फोटो में करण वरुण को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट पर कैप्शन लिखा, "चलो थोड़ी पब्लिसिटी भी हो जाए और लगे हाथ शुभकामना वाला विश भी दे ही दूं! जन्मदिन मुबारक वरुण उर्फ कुकू! तुम जियो हजारों साल, बॉक्स ऑफिस पर हंगामा करो। कम पैसे चार्ज करो और अभिनय ज्यादा करो। वरना बेचारे निर्माताओं को कब फायदा होगा। तुम्हारा दिल बहुत बड़ा है, तुम जंगल के भेड़िये हो, मैं तुम्हें हर रोज और ज्यादा प्यार करता हूं मेरे स्टूडेंट! जुग-जुग जियो।" फिल्म निर्माता फराह खान ने करण की इस पोस्ट पर लिखा, "अनु मलिक को कड़ा कॉम्पिटिशन दे रहे हो!! जन्मदिन मुबारक हो वरुण धवन।"
फिल्म की टीम से मिली बधाई
वरुण को उनकी फिल्म 'जुग जुग जियो' की टीम की ओर से भी जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलीं। अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी, मनीष पॉल, प्राजक्ता कोली और राज मेहता ने उन्हें एक वीडियो मैसेज के साथ शुभकामनाएं दीं। वरुण को बधाई देने के बाद, अनिल ने कहा, "आप चाहे कितनी भी उम्र के हों, आप मुझसे छोटे नहीं दिख सकते। कोशिश भी मत करना। हिट देते रहो लेकिन तुम्हारा सबसे बड़ा हिट मेरे साथ होगा।" नीतू कपूर ने कहा, "तुम बिल्कुल मेरे बच्चे की तरह हो, तुम मेरे बेटे की तरह ही हो।"

कमेंट
कमेंट X