सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वरुण धवन ने फिर दिखाई दरियादिली, घायल डांसर की मदद के लिए दिए 5 लाख रुपए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 16 May 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan donated 5 lakh rupees to for the treatment of Hip Hop dancer Ishann
Varun Dhawan - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वरुण धवन ने हिपहॉप डांसर ईशान को इलाज के लिए 5 लाख रुपए की मदद की है। सोशल मीडिया पर वरुण को एक पोस्ट दिखाई दी थी जिसके बाद वरुण आगे आए और डांसर की मदद की। वरुण धवन की इस दरियादिली की सोशल मीडिया पर सराहना की जा रही है।

Trending Videos
Varun Dhawan donated 5 lakh rupees to for the treatment of Hip Hop dancer Ishann
Varun Dhawan - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर इस डांसर की मदद के लिए एक कैंपेन चलाया जा रहा है। वरुण ने भी इस कैंपेन का पोस्ट देखा। पोस्ट देखते ही वरुण ने इस शख्स के बारे में पूछा उसके बाद वरुण ने कहा कि वह इस शख्स की मदद करना चाहते है। इस बातचीत का स्क्रीनशॉट डांसर की फोटो पोस्ट करने वाले शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और वरुण को शुक्रिया कहा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

REAL HERO 🙏@varundvn Thank you for taking care of everything🙏 This kid broke his neck few days back while he was practicing double front flip... He got injured and was in serious need of financial support.. everyone from community started showing support and then then the real hero saw the story on @kartik_veterans feed and the rest you can see in DM screenshot🙏 would like to thank Varun Dhavan for everything he did...we need more hero's like you.. thank you everyone who supported #respect #dilse ❤️ Every one TAG VarunDhavan below and show him Love 👇#realherovarundhavan #varundhavan

A post shared by totheculture (@totheculture) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan donated 5 lakh rupees to for the treatment of Hip Hop dancer Ishann
Varun Dhawan - फोटो : instagram

दरअसल, फोटो में दिखाया गया यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का डांसर ईशान है। डांस प्रैक्टिस के दौरान डबल फ्रंट फ्लिप कर रहा था। बैलेंस बिगड़ते ही उसकी गर्दन में चोट आ गई। ईशान की मदद के लिए कई डांसर्स सोशल मीडिया पर पर फंड जुटाने की मुहिम शुरू की थी। इसी मैसेज को देखकर वरुण मदद के लिए आगे आए। 

Varun Dhawan donated 5 lakh rupees to for the treatment of Hip Hop dancer Ishann
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

यह पहला मौका नहीं है जब वरुण धवन ने किसी की मदद की हो। इससे पहले साल 2015 में सुरेश मुकुंद के ग्रुप को वर्ल्ड हिपहॉप चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के सपने को पूरा किया था। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि एबीसीडी 2 फिल्म सुरेश की जिंदगी पर ही बनी थी। इसके अलावा हाल ही में पोलिंग बूथ पर मतदान करने आए वरुण ने एक महिला की मदद करते हुए दिखाई दिए थे। 

विज्ञापन
Varun Dhawan donated 5 lakh rupees to for the treatment of Hip Hop dancer Ishann
Varun Dhawan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल, वरुण पोलिंग बूथ पर वोट डालने जा रहे थे। इस बीच वरुण की नजर एक बूढ़ी महिला पर पड़ीं। महिला की उम्र ज्यादा थी और उन्होंने कमर में बेल्ट बांधी हुई थी। महिला को सीढ़िया चढ़ने में तकलीफ हो रही थी। वरुण ने महिला का हाथ पकड़ा और उन्हें पोलिंग बूथ के अंदर लाने में मदद की। वरुण की यह दरियादिली लोगों को खूब भाई और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed