{"_id":"61e788f8e272e114051b7932","slug":"varun-dhawan-driver-manoj-sahu-passed-away-due-to-heart-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan's Driver Dies: वरुण धवन के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, एक्टर के परिवार ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Varun Dhawan's Driver Dies: वरुण धवन के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, एक्टर के परिवार ने लिया बड़ा फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन अपने ड्राइवर मनोज साहू के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन के ड्राइवर मनोज साहू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे एक्टर के साथ महबूब स्टूडियो आए हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचकर मनोज को एक और दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई। मनोज साहू पिछले 15 सालों से एक्टर की गाड़ी चला रहे थे।
2 of 4
वरुण धवन अपने ड्राइवर मनोज साहू के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे वरुण
मनोज सुबह वरुण को लेकर महबूब स्टूडियो गए थे जहां वरुण को कुछ ऐड शूट करने थे। मनोज को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। वरुण और बाकी क्रू उन्हें पास के अस्पताल ले गए। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर अजय पांडे ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। मनोज की मौत से वरुण धवन काफी दुखी हैं।
3 of 4
वरुण धवन अपने ड्राइवर मनोज साहू के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज के परिवार का पूरा ध्यान रखेगी धवन फैमिली
घटना से दुखी डेविड धवन ने भी मनोज के परिवार की देखभाल करने का वादा किया है। मनोज साहू वरुण धवन से पहले उनके पिता डेविड धवन के ड्राइवर हुआ करते थे। वो अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। फिल्म डायरेक्टर ने मनोज की परिवार को संभालने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कुली नंबर 1
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वरुण धवन ने हाल ही में राज मेहता द्वारा निर्देशित जुग जुग जियो के रूस शेड्यूल की शूटिंग को खत्म किया है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड़ किरदार निभा रहे हैं। वरुण धवन आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'कुली नंबर 1' फिल्म में सारा अली खान के साथ नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।