{"_id":"61e66dfc94074167fd11ed97","slug":"lara-dutta-reveals-salman-khan-akshay-kumar-and-sanjay-dutt-habits-which-did-not-change-over-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lara Dutta: लारा दत्ता ने सलमान खान-अक्षय कुमार की आदतों को लेकर किया खुलासा, कहा- 'वो आज भी...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lara Dutta: लारा दत्ता ने सलमान खान-अक्षय कुमार की आदतों को लेकर किया खुलासा, कहा- 'वो आज भी...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लारा दत्ता, सलमान खान, अक्षय कुमार और संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लारा दत्ता ने अपने फिल्मी करियर में सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक सभी दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री अपनी उन आदतों के बारे में बात की, जो अभी तक नहीं बदली हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने सह-कलाकारों की आदतों के बारे में भी खुलासे किए हैं।
2 of 5
सलमान खान और लारा दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
2005 में रिलीज हुई फिल्म 'नो एंट्री' में लारा दत्ता ने अभिनेता सलमान खान के साथ अभिनय किया था। उन्होंने खुलासा किया कि सलमान अभी भी उन्हें आधी रात को कॉल करते हैं। लारा दत्ता ने बताया कि सलमान आधी रात को ही उठते हैं। उनके फोन कॉल भी तभी ही आते हैं और मैं आधी रात को ही उनके फोन उठाती हूं।
3 of 5
अक्षय कुमार और लारा दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार के उल्लेख पर लारा ने दुखी हो कर कहा, "वह अभी भी सुबह जल्दी उठ जाते हैं। इससे पहले कि कोई और उनके जीवन में कभी जल्दी उठे।" बता दें कि लारा ने 2003 में फिल्म अंदाज में अक्षय के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। आखिरी बार दोनों 2021 में रिलीज हुई फिल्म बेलबॉटम में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय दत्त और लारा दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त के बारे में बात करते हुए, लारा ने कहा, "जब भी वो आपसे मिलेंगे, वो शर्माएंगे। बहुत इंट्रोवर्ट हैं।" बता दें कि दोनों ने 2006 में रिलीज हुई फिल्म जिंदा में साथ काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
लारा दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
लारा को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म बेलबॉटम में देखा गया था। जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। अब वह जी5 पर रिलीज हो चुकी सीरिज 'कौन बनेगा शिखरवती' में नजर आएंगी। कौन बनेगा शिखरवती में, लारा ने सोहा अली खान, कृतिका कामरा और अन्या सिंह के साथ एक सनकी राजा (नसीरुद्दीन शाह) की चार बेटियों में से एक की भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।